दो एकड़ में बागवानी कर 80 हजार सालाना कमा रहा संजीव

जागरण संवाददाता, कैथल: गांव सौथा निवासी किसान संजीव बंसल को बागवानी का शौक है। वे दो एकड़ में आठ

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Jul 2020 09:44 AM (IST) Updated:Tue, 07 Jul 2020 09:44 AM (IST)
दो एकड़ में बागवानी कर 80 हजार सालाना कमा रहा संजीव
दो एकड़ में बागवानी कर 80 हजार सालाना कमा रहा संजीव

जागरण संवाददाता, कैथल:

गांव सौथा निवासी किसान संजीव बंसल को बागवानी का शौक है। वे दो एकड़ में आठ तरह के पौधों को लगाकर लाखों रुपए की कमाई कर रहे है। किसान ने नींबू , चीकू, आम, बेरी, अमरुद, आडू, इलायची का बाग लगा रखा हैं, इससे किसान को लाखों रुपए की आमदनी हो रही है। किसान ने बताया कि अन्य खेती के मुकाबले यह सस्ता है। आमदनी दोगुनी होती है। बागवानी फसल में पानी की बचत होती है। पानी की कमी को देखते हुए उन्होंने अपने खेत में इस किस्म की खेती की शुरूआत की है। ताकि आने वाला समय में पानी की कमी न हो।

कई सालों से कर रहे परंपरागत खेती

किसान का कहना है कि वह कई सालों से अपने पिता के साथ मिलकर परंपरागत खेती कर रहे हैं। वह आर्गेनिक खेती के साथ गोबर, गोमूत्र आधारित जीवामृत खेती भी करते हैं। किसान सजीव बंसल ने अपनी पढ़ाई के साथ साथ बागवानी की ओर ध्यान देना शुरू कर दिया। साल 2015 में किसान 20 पौधों से शुरूआत की थी। उसके बाद नींबू का बाग लगाया। धीरे धीरे बाग में बढ़ोतरी हुई।

इतने लाख का बेचा नींबू

किसान पिछले 3 सालों से नींबू की फसल से मुनाफा कमा रहे हैं। इस बार किसान को 30 रुपए प्रति किलो के हिसाब से नींबू का भाव मिला है। इस तरह किसान ने नींबू की फसल से 1 लाख रुपए से ज्यादा मुनाफ़ा कमाया है। इसके अलावा जामुन, बेरी की फसल से 50 हजार रुपए तक की आमदनी हुई है। किसान इन फसलों को सीवन, कैथल, सिरसा, पंजाब के मानसा की मंडियों में बेचते हैं

अन्य लोगो को भी कर रहे है जागरूक

किसान संजीव कुमार गांव व आसपास के लोगों को भी बागवानी फसलों के बारे में जागरूक करता है। उनका कहना है कि सीवन क्षेत्र में बागवानी की तरफ रूझान बड़ा है। अब सीवन क्षेत्र के आसपास हर जगह सब्जी व पौधे लगाए जाते है। उनकी साथ अन्य किसान जुड़ कर भी खेती कर रहे है।

chat bot
आपका साथी