फसल काटने के लिए किसान धरना करेंगे समाप्त, यह सरकार का वहम : रूला राम

गुहला-चीका संयुक्त किसान यूनियन द्वारा टटियाना टोल बेरियर पर दिया गया धरना जारी है। धरने की अध्यक्षता रूला राम गांव सींह ने की। रूला राम ने कहा कि जब तक कृषि कानून वापस नहीं होते तब तक धरना वापस नहीं होगा।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 04 Mar 2021 06:50 AM (IST) Updated:Thu, 04 Mar 2021 06:50 AM (IST)
फसल काटने के लिए किसान धरना करेंगे समाप्त, यह सरकार का वहम : रूला राम
फसल काटने के लिए किसान धरना करेंगे समाप्त, यह सरकार का वहम : रूला राम

संवाद सहयोगी, गुहला-चीका : संयुक्त किसान यूनियन द्वारा टटियाना टोल बेरियर पर दिया गया धरना जारी है। धरने की अध्यक्षता रूला राम गांव सींह ने की। रूला राम ने कहा कि जब तक कृषि कानून वापस नहीं होते, तब तक धरना वापस नहीं होगा। उन्होंने कहा कि आज हर किसान अपने आप को भगत सिंह समझकर इस तानाशाही सरकार को झुकाकर व अपने हकों को प्राप्त करके ही अपना आंदोलन वापस करेंगे। यदि सरकार यह सोचती है कि किसान गेहूं की कटाई करने के लिए वापस चले जाएंगे तो यह सरकार की भूल है। उन्होंने कहा कि जब किसान शांतिपूर्ण आंदोलन कर सकता है तो वह फसल की कटाई भी कर सकता है। इस मौके पर चमकौर सिंह, जरनैल, जगदेव सिंह, गुरदेव, सुभाष भागल, कौर सिंह, केहर सिंह, अंग्रेज सिंह, पाला राम, गुरपाल सिंह, गुरजंट सिंह, शमशेर, रामदिया, बंत, रामपाल, गुरबचन सिंह, नागर सिंह, अवतार सिंह, जसपाल, जोगी राम जसबीर सिंह मौजूद थे।

किसान फसल का पंजीकरण करवाएं: ओमप्रकाश

संस, राजौंद: अनाज मंडी मार्केट सचिव ओम प्रकाश ने कहा कि किसान फसल का पंजीकरण करवा लें ताकि किसानों को अपनी गेहूं की फसल बेचने में कोई दिक्कत न आए। बिना पंजीकरण के फसल बेचने में किसानों को भारी दिक्कत आएगी। उन्होंने कहा कि इसके लिए अपने परिवार की आइडी बैंक खाते की फोटोस्टेट कॉपी व जमीन से संबंधित कागजात आधार कार्ड लेकर अपने नजदीकी सेंटरों पर फसल पंजीकरण जरूर करवा लें। फसल को बेचने में किसानों को फिर फसल सीजन के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो। फसल का पंजीकरण करवाएं किसान बिना पंजीकरण के बिना फसल बिक्री नहीं होगी। अभी लगभग 45 प्रतिशत ही ब्लाक के किसानों ने पंजीकरण करवाया है, जबकि 55 प्रतिशत पंजीकरण अभी भी बाकी है। इसलिए किसानों को जागृत होते हुए पंजीकरण अवश्य करवा लेना चाहिए।

chat bot
आपका साथी