तीन कृषि कानूनों के विरोध में किसानों ने रिलायंस पेट्रोल पंप जींद रोड पर दिया धरना

खेती बचाओ-देश बचाओ संघर्ष समिति के सदस्यों ने तीन कृषि कानूनों के विरोध में रिलायंस पेट्रोल पंप जींद रोड पर धरना दिया। अध्यक्षता किसान संतोष देवी तितरम ने की। अखिल भारतीय किसान सभा जिला महेंद्र ने कहा कि सरकार किसानों की अनदेखी कर रही है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 16 Sep 2021 07:39 AM (IST) Updated:Thu, 16 Sep 2021 07:39 AM (IST)
तीन कृषि कानूनों के विरोध में किसानों ने रिलायंस पेट्रोल पंप जींद रोड पर दिया धरना
तीन कृषि कानूनों के विरोध में किसानों ने रिलायंस पेट्रोल पंप जींद रोड पर दिया धरना

कैथल (वि): खेती बचाओ-देश बचाओ संघर्ष समिति के सदस्यों ने तीन कृषि कानूनों के विरोध में रिलायंस पेट्रोल पंप जींद रोड पर धरना दिया। अध्यक्षता किसान संतोष देवी तितरम ने की। अखिल भारतीय किसान सभा जिला महेंद्र ने कहा कि सरकार किसानों की अनदेखी कर रही है। किसान लगभग दस महीने से कृषि कानूनों के विरोध धरने व प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार कानूनों को वापस नहीं लेती है, तब तक धरने जारी रहेंगे। सरकार को एमएसपी की गारंटी देनी चाहिए। किसानों ने बताया कि 27 सितंबर को भारत बंद का आह्वान किया गया है, इसमें किसान, मजदूर व व्यापारी सभी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। इस मौके पर जयपाल फौजी, शमशेर सिंह तितरम, बलजीत सिंह चंदाना व केहर सिंह मौजूद थे।

बेरोजगारी को लेकर जनवादी महिला समिति सहित कई संगठनों ने किया प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, कैथल : जनवादी महिला समिति, जनवादी नौजवान सभा व स्टूडेंट्स फेडरेशन आफ इंडिया के बैनर तले बेरोजगारी व पेपर लीक प्रकरण को लेकर रोष प्रदर्शन किया गया। जनवादी महिला समिति की कोषाध्यक्ष शर्मिला व मंजीत सिंह ने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है। सरकार ने पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए 5500 पदों के लिए आवेदन मांगे थे।

करीब आठ लाख युवाओं ने आवेदन किए और एक साल बीतने के बाद परीक्षाएं आयोजित करवाई थी। युवा दूसरे जिलों में जाकर परीक्षा देकर आए थे। कहा कि सरकार व कमीशन की नाकामी के कारण पेपर लीक की घटना के बाद परीक्षा को रद कर दिया। इससे पहले 2019 में बिजली विभाग, ग्राम सचिव की परीक्षा समेत दर्जनों परीक्षा पेपर लीक होने के कारण रद कर दी गई थी। यह युवाओं के साथ खिलवाड़ है।

उन्होंने मांग करते हुए कहा कि एचएसएससी को तुरंत भंग कर पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय न्यायिक जांच करवाई जाए। पेपर लीक मामलों में संलिप्त दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। रद की गई परीक्षाओं को जल्द से जल्द करवाया जाए।

chat bot
आपका साथी