किसानों ने कृषि कानूनों के विरोध में दिया धरना

कैथल किसान संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर खेती बचाओ देश बचाओ संघर्ष समिति के सदस्यों ने तीन कूषि कानूनों के विरोध रिलायंस पेट्रोल पंप जींद रोड पर धरना दिया। अध्यक्षता किसान प्रसन्नी देवी हरसौला ने की। किसान सभा के जिला प्रधान महेंद्र सिंह ने बताया कि कल असंध अनाज मंडी में किसान पंचायत होगी।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 25 Mar 2021 07:14 AM (IST) Updated:Thu, 25 Mar 2021 07:14 AM (IST)
किसानों ने कृषि कानूनों के विरोध में दिया धरना
किसानों ने कृषि कानूनों के विरोध में दिया धरना

जागरण संवाददाता, कैथल :

किसान संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर खेती बचाओ देश बचाओ संघर्ष समिति के सदस्यों ने तीन कूषि कानूनों के विरोध रिलायंस पेट्रोल पंप जींद रोड पर धरना दिया। अध्यक्षता किसान प्रसन्नी देवी हरसौला ने की। किसान सभा के जिला प्रधान महेंद्र सिंह ने बताया कि कल असंध अनाज मंडी में किसान पंचायत होगी। राकेश टिकैत व गुरनाम सिंह चढूनी सहित कई बड़े किसान नेता आएंगे। उन्होंने किसानों से अपील की ज्यादा से ज्यादा संख्या में असंध पहुंचे। 26 मार्च को भारत बंद किया जाएगा। इसमें सभी व्यापारी, छोटे दुकानदार सहयोग करें। 28 मार्च को होली के दिन तीनों कृषि कानूनों की प्रतियां जलाई जाएंगी। इस मौके पर अशोक शर्मा, किसान नेता बलजीत सिंह चंदाना, सुखपाल खुराना व जयपाल फौजी मौजूद थे।

26 को भारत बंद रहेगा सफल : अमरेंद्र खारा

संवाद सहयोगी, सीवन : भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अमरेंद्र खारा ने खंड सीवन के कई गांवों का दौरा कर प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की। खारा ने कहा कि किसान संगठनों ने जो 26 मार्च को भारत बंद करने का आह्वान किया है वह पूरी तरह से सफल रहेगा। इस भारत बंद को लेकर किसानों के साथ-साथ आम जनता में भी काफी उत्साह है। उन्होंने कहा कि यह बंद पूरी तरह से शांति पूर्वक रहेगा व सीवन में कैथल पटियाला मुख्य मार्ग पर स्कूल के सामने धरना व प्रदर्शन भी किया जाएगा। इस मौके पर ब्लाक प्रधान उदय सिंह मोंगा, किसान नेता तेजेंद्र धामी, अवतार सिंह, बिल्लू झब्बर, करण गिल व देवेंद्र सिंह मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी