26 को हर जिलों से किसान ट्रैक्टर- ट्रालियों से पहुंचेंगे दिल्ली बार्डर

हरियाणा किसान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष धर्मवीर कौलेखां ने कहा कि 26 जनवरी को राज्य के सभी जिलों से भारी संख्या में किसान ट्रैक्टर-ट्रालियों के साथ दिल्ली बार्डर पर पहुंचकर अपनी आवाज बुलंद करेंगे।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Jan 2021 06:49 AM (IST) Updated:Sun, 24 Jan 2021 06:49 AM (IST)
26 को हर जिलों से किसान ट्रैक्टर- 
ट्रालियों से पहुंचेंगे दिल्ली बार्डर
26 को हर जिलों से किसान ट्रैक्टर- ट्रालियों से पहुंचेंगे दिल्ली बार्डर

संस, कलायत: हरियाणा किसान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष धर्मवीर कौलेखां ने कहा कि 26 जनवरी को राज्य के सभी जिलों से भारी संख्या में किसान ट्रैक्टर-ट्रालियों के साथ दिल्ली बार्डर पर पहुंचकर अपनी आवाज बुलंद करेंगे। कृषि कानूनों को निरस्त करने के लिए जो संघर्ष किसानों द्वारा चल रहा है। वह शांतिप्रिय है। सरकार को कृषि कानूनों को लेकर झुकना पड़ेगा। भाजपा सरकार किसानों के साथ अन्याय कर रही है।

26 जनवरी की ट्रैक्टर परेड को लेकर सीवन से किसान हुए रवाना

संवाद सहयोगी, सीवन

26 जनवरी की ट्रैक्टर परेड को लेकर सीवन के सभी गांव से किसान ट्रैक्टर लेकर दिल्ली के लिए रवाना हो रहे हैं। शनिवार को गांव लदाना चक्कू से किसान दर्जनों ट्रैक्टर में सवार होकर दिल्ली के लिए रवाना हुए। किसान साहब सिंह ने बताया कि जब तक सरकार किसानों की जायज मांगों को नहीं मानेगी और कृषि कानूनों को वापस नहीं लेगी तब तक किसान इस आंदोलन पर डटे रहेंगे। गांव मांडी सदरा के सरपंच सुखविदर सिंह ने बताया कि उनके गांव से बहुत से किसान पहले से ही दिल्ली बॉर्डर पर आंदोलन में शामिल हो चुके हैं और 26 जनवरी की ट्रैक्टर परेड के लिए गांव से किसान गांव से रवाना हुए हैं।

रसूलपुर से ट्रैक्टर-ट्रालियों के साथ रवाना हुए किसान

संस, सीवन:गांव रसूलपुर से ट्रैक्टर-ट्रालियों में किसान रवाना हुए। भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) के ब्लाक प्रधान उदय फिरोजपुर ने बताया कि आज लगभग 200 किसान ट्रैक्टर व ट्रालियों में हरी सब्जियां, पानी, दूध व राशन लेकर रवाना हुए हैं। किसानों को दिल्ली में आंदोलन करते हुए लगभग 60 दिन होने को हैं, पर सरकार किसानों की मांगों को मानने को तैयार नही है। उन्होंने कहा कि चाहे सरकार कुछ भी कर ले पर जब तक ये तीन कृषि कानून रद्द नही होते हैं तब तक दिल्ली आंदोलन सहित पूरे देश में धरने व प्रदर्शन होते रहेंगे। इस अवसर पर यूनियन के ब्लाक प्रधान उदय फिरोजपुर, हरदीप सिंह, अजय, संजू, कुलदीप गिल, बलवान व बलिद्र सहित काफी संख्या में किसान मौजूद थे।

किठाना से किसानों का एक दल दिल्ली बार्डर के लिए हुआ रवाना

संस, राजौंद: गांव किठाना से किसानों का एक दल दिल्ली बार्डर पर रवाना हुआ। किसानों का कहना है कि जब तक कृषि कानूनों को वापस नहीं किया जाता तब तक आंदोलन जारी रहेगा। किठाना से शनिवार को 120 ट्रैक्टर, ट्रालियों व 10 गाड़ियों पर किसान रवाना हुए। किसानों ने कहा कि किसानों का आंदोलन अब प्रतिदिन बढ़ रहा है। सरकार को यह तीनों कृषि कानून वापस लेने ही होंगे। क्योंकि अब किसान पीछे हटने वाला नहीं हैं।

नंदकरण माजरा से किसान ट्रैक्टरों पर सवार होकर दिल्ली हुए रवाना

संस, राजौंद: गांव नंदकरण माजरा से किसान ट्रैक्टरों पर सवार होकर दिल्ली के लिए रवाना हुए। इससे पहले भी किसान आंदोलन में बड़ी संख्या में किसान दिल्ली बार्डर पर बैठे हुए हैं। जिनके लिए गांव से खाने के लिए राशन भी रोजाना भेजा जा रहा है। इनेलो जिला अध्यक्ष राजा माजरा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने किसानों को कहा कि जब तक सरकार कानून को वापस नहीं लेती तथा एमएसपी पर कानून नहीं बनाती तब तक किसान घर वापसी नहीं करेंगे। इसके लिए उन्हें चाहे कितने ही दिन क्यों ना आंदोलन चलाना पड़े। इस मौके पर पूर्व सरपंच प्रीतम सिंह, मेहर सिंह, कुलदीप सिंह, डा. तेजपाल मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी