चीका अनाज मंडी में बैठक कर किसानों ने बनाई दिल्ली जाने की रणनीति

संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक हुई। जिसमें 26 जनवरी को दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड में किसानों द्वारा बार्डर पर ट्रैक्टर मार्च निकालने को लेकर रणनीति तय की गई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Jan 2021 09:39 AM (IST) Updated:Thu, 21 Jan 2021 09:39 AM (IST)
चीका अनाज मंडी में बैठक कर किसानों ने बनाई दिल्ली जाने की रणनीति
चीका अनाज मंडी में बैठक कर किसानों ने बनाई दिल्ली जाने की रणनीति

संस, गुहला-चीका: चीका अनाज मंडी में संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक हुई। जिसमें 26 जनवरी को दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड में किसानों द्वारा बार्डर पर ट्रैक्टर मार्च निकालने को लेकर रणनीति तय की गई। इस मामले को लेकर बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि किसान 23 जनवरी को चीका अनाज मंडी व भागल गांव से होकर दिल्ली जाएंगे। भाकियू के हलका युवा प्रधान हरदीप बदसूई ने बताया कि चीका शहरी क्षेत्र के आसपास के गांवों के किसान 23 जनवरी को सुबह 10 बजे अनाज मंडी चीका में एकत्र होंगे, जहां से सभी दिल्ली के लिए रवाना होंगे। इस दौरान कई किसान संगठनों द्वारा हिस्सा लिया गया।

मांगों को लेकर मजदूर यूनियन ने लघु सचिवालय में दिया धरना

जासं, कैथल: अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन के बैनर तले मजदूरों ने लघु सचिवालय में धरना दिया। अध्यक्षता चंद्रभान ने की और संचालन कामरेड प्रेम चंद ने किया। जिला सचिव प्रेम चंद व अमृत लाल ने कहा कि जबसे देश में उदारीकरण की नीतियां लागू की गई हैं, तभी से खेती पर संकट छा गया है। केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा के लिए पर्याप्त बजट ही नहीं रखा गया। जिलेभर में मनरेगा अधिनियम को निश्चित अवधि में पंजीकरण नहीं किया जा रहा है। कार्यस्थलों पर साफ पीने का पानी, छाया का प्रबंध नहीं किया जा रहा है। पीले कार्ड नहीं बनाए जा रहे और ना ही सभी मजदूरों को राशन दिया जा रहा है। इस मौके पर अमृत लाल, जनवादी महिला समिति की नेत्री शर्मिला पिलखन, किसान यूनियन के नेता सतपाल दिलोंवाली, विक्रम खेड़ी, नरेश रोहेड़ा, रमेश फर्श माजरा,कृष्ण शेरगढ़ व प्रेम चंद मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी