कृषि कानूनों को रद करवाए बिना किसान नहीं लौटेंगे अपने घर

पिछले 65 दिनों से कृषि कानूनों को वापस करवाने के लिए आंदोलन कर रहे किसानों पर सरकार लगातार राजनीति कर रही है। यह आरोप किसान नेता बलकार बल्लू ने किसानों के जत्थे के साथ दिल्ली रवाना होने से पहले लगाए।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 30 Jan 2021 06:17 AM (IST) Updated:Sat, 30 Jan 2021 06:17 AM (IST)
कृषि कानूनों को रद करवाए बिना  किसान नहीं लौटेंगे अपने घर
कृषि कानूनों को रद करवाए बिना किसान नहीं लौटेंगे अपने घर

संवाद सहयोगी, गुहला-चीका : पिछले 65 दिनों से कृषि कानूनों को वापस करवाने के लिए आंदोलन कर रहे किसानों पर सरकार लगातार राजनीति कर रही है। यह आरोप किसान नेता बलकार बल्लू ने किसानों के जत्थे के साथ दिल्ली रवाना होने से पहले लगाए। उन्होंने कहा कि सरकार जितने मर्जी हथकंडे अपना लें लेकिन काले कानून वापिस लेकर ही किसान घर वापिस लौटेंगे। बलकार बल्लू ने कहा कि भाजपा सरकार अपने समर्थकों को भेजकर किसानों के आंदोलन को खराब करना चाहती है, जो कभी कामयाब नहीं हो सकते। उन्होंने कहा कि अब जो किसान दिल्ली के लिए रवाना हो रहे है वे घर तभी वापस लौटेंगे जब तीनों काले कानून वापस होंगे।

किसानों की मांगों को मानकर कृषि कानूनों को रद करे सरकार: दिल्लूराम

संवाद सहयोगी, सीवन : पूर्व संसदीय सचिव व पूर्व विधायक कांग्रेस नेता दिल्लु राम बाजीगर ने कहा कि लाल किले पर जो 26 जनवरी को घटना हुई हम उसकी निदा करते हैं। यह किसानों का काम न होकर कुछ शरारती तत्वों का काम था। प्रशासन को जांच करके ऐसे शरारती तत्वों पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। किसान तो देश का अन्नदाता होता है और वह ऐसे कार्य कभी भी नहीं कर सकता है। किसान तो दिल्ली के तीनों बॉर्डर पर शांतिपूर्वक पिछले 67 दिनों से धरने पर बैठे हैं। सरकार को किसानों की मांगों को मानते हुए कृषि कानून रद कर देने चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है जो कि हर वर्ग की भलाई के कार्य करती है। इस मौके पर कांग्रेस नेता बृजपाल राणा, राज कुमार जांगड़ा, गोल्डी राणा, ईशम सिंह, पवन कुमार, अनिल कुमार, जगमाल मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी