साइट बंद, नप में परिवार पहचान पत्र अपडेट का काम अटका

नगर परिषद की ओर से परिवार पहचान पत्र अपडेट करने का कार्य लगातार किया जा रहा है। शहर में करीब 40 हजार परिवार हैं जिसमें से 31 हजार 500 परिवारों ने जानकारी अपडेट करवा ली है। साढ़े आठ हजार परिवार रह गए हैं जिनकी पहचान नहीं हो पा रही है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Jan 2021 06:24 AM (IST) Updated:Sun, 17 Jan 2021 06:24 AM (IST)
साइट बंद, नप में परिवार पहचान  पत्र अपडेट का काम अटका
साइट बंद, नप में परिवार पहचान पत्र अपडेट का काम अटका

जागरण संवाददाता, कैथल : नगर परिषद की ओर से परिवार पहचान पत्र अपडेट करने का कार्य लगातार किया जा रहा है। शहर में करीब 40 हजार परिवार हैं, जिसमें से 31 हजार 500 परिवारों ने जानकारी अपडेट करवा ली है। साढ़े आठ हजार परिवार रह गए हैं, जिनकी पहचान नहीं हो पा रही है। शनिवार को साइट ना चलने के कारण अपडेट का काम नहीं हो पाया। जो लोग पहचान पत्र बनवाने के लिए आए थे, उन्हें एक से दो घंटे तक खड़ा रहना पड़ा। साइट ना चलने पर लोग बिना अपडेट करवाए ही घर लौट गए। जागरूकता के बाद भी साढ़े आठ हजार परिवार अपडेट का कार्य नहीं करवा रहे हैं। सक्षम युवाओं को भी वार्डों में भेजा जा रहा है, लेकिन उसके बाद भी परिवार सामने नहीं आ रहे हैं। नप की ओर से 25 जनवरी तक ही पहचान पत्र अपडेट करने का कार्य किया जाएगा। उसके बाद प्रशासन की अनुमति मिली तो अभियान को आगे चलाया जाएगा। ऐसे में जो परिवार अपडेट नहीं करवा रहे हैं, उन्हें परेशानी उठानी पड़ सकती है। सरकारी सेवाओं का लाभ लेने के लिए भी पहचान पत्र अनिवार्य कर दिया गया है। अगर साइट चली तो रविवार को भी अपडेट करने का कार्य किया जाएगा।

करीब 31 हजार परिवार करवा चुके पहचान पत्र अपडेट

नगर परिषद के लेखाकार अधिकारी साहब राम ने बताया कि पहचान पत्र अपडेट का कार्य किया जा रहा है। करीब 31 हजार 500 परिवार अपडेट करवा चुके हैं। छुट्टी के दिन भी काउंटर खोले जा रहे हैं ताकि लोगों को कोई परेशानी ना हो।

chat bot
आपका साथी