मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण के लिए फैमिली आइडी जरूरी

मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर फसल का पंजीकरण करवाते समय फैमिली आइडी किसानों के लिए जरूरी कर दी है। इसके बिना फसल का पंजीकरण नहीं होगा। ऐसे में किसान को अपनी फसल का पंजीकरण करवाना है तो उसे फैमिली आइडी का नंबर जरूर देना होगा।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Jan 2021 06:21 AM (IST) Updated:Sun, 17 Jan 2021 06:21 AM (IST)
मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण  के लिए फैमिली आइडी जरूरी
मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण के लिए फैमिली आइडी जरूरी

जागरण संवाददाता, कैथल: मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर फसल का पंजीकरण करवाते समय फैमिली आइडी किसानों के लिए जरूरी कर दी है। इसके बिना फसल का पंजीकरण नहीं होगा। ऐसे में किसान को अपनी फसल का पंजीकरण करवाना है तो उसे फैमिली आइडी का नंबर जरूर देना होगा। उसके बाद ही फसल का पंजीकरण कंप्यूटर पर रजिस्टर्ड होगा। बता दे कि विभाग की तरफ से बिना पंजीकृत किसान की फसल नहीं खरीदी जाती है, पहले सरकार द्वारा पंजीकरण किया जाता है, उसके बाद ही पंजीकृत किसानों की फसल खरीदी जाती है।

15 फरवरी तक किसान करवा सकते है फसल का पंजीकरण-

गेहूं व सरसों की फसल का 15 फरवरी तक पंजीकरण करवा सकते है। कृषि विभाग के अधिकारियों का कहना है कि किसान इसे गंभीरता से लेते हुए तय समय में अपनी फसल का पंजीकरण करवा लें। अन्यथा बाद में पंजीकरण नहीं होगा। इस बार पंजीकरण की तिथि नहीं बढ़ाई जाएगी। जिलेभर में एक लाख 70 हजार एकड़ में गेहूं व सरसों की खेती होती है।

ये दस्तावेज होंगे अपलोड-

पंजीकरण करवाते समय किसान का नाम, किला नंबर, खाता नंबर, फैमिली आइडी, मंडी व आढ़ती का नाम दर्ज किया जाता है। उसके बाद मोबाइल नंबर पर पंजीकरण आता है, उसी के आधार पर किसान की फसल को मंडी में फसल बेचने के लिए बुलाया जाता है।

जल्द फसलों का करवाएं रजिस्ट्रेशन

फैमिली आइडी का पोर्टल पर ऑपशन्स दिया हुआ है। इसलिए बिना फैमिली आइडी के पंजीकरण नहीं होगा। किसान अपनी फैमिली आइडी जरूर पंजीकरण करवाते समय लेकर आए। सरकारी रेट पर ही फसल की खरीद होगी। मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल शुरू हो गया है। किसान जल्द अपनी फसलों को पंजीकरण करवाए। सरकार पंजीकृत किसानों से ही सरसों, गेहूं की फसलें खरीदेगी। ऐसे में निर्धारित 15 फरवरी का इंतजार न करते हुए किसान अपनी फसल का रजिस्ट्रेशन पहले ही करवा ले।

- रोशन लाल सचिव, मार्केट कमेटी कैथल

chat bot
आपका साथी