कार्यकारी सिविल सर्जन ने किया पूंडरी सीएचसी का दौरा, मिली खामियों पर लगाई फटकार

कार्यकारी सिविल सर्जन डा. शैलेंद्र ममगाईं शैली ने रविवार को पूंडरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। यहां काफी खामियां मिलने पर संबंधित चिकित्सा अधिकारी व स्टाफ को फटकार लगाई। सबसे पहले सिविल सर्जन एंबुलेंस कक्ष में गए जहां काफी गंदगी मिली।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 05:48 AM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 05:48 AM (IST)
कार्यकारी सिविल सर्जन ने किया पूंडरी सीएचसी का दौरा, मिली खामियों पर लगाई फटकार
कार्यकारी सिविल सर्जन ने किया पूंडरी सीएचसी का दौरा, मिली खामियों पर लगाई फटकार

जागरण संवाददाता, कैथल : कार्यकारी सिविल सर्जन डा. शैलेंद्र ममगाईं शैली ने रविवार को पूंडरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। यहां काफी खामियां मिलने पर संबंधित चिकित्सा अधिकारी व स्टाफ को फटकार लगाई। सबसे पहले सिविल सर्जन एंबुलेंस कक्ष में गए, जहां काफी गंदगी मिली। इसके बाद हाजिरी रजिस्टर को जांचा तो किसी की भी हाजिरी लगी हुई नहीं मिली। इस पर चिकित्सा अधिकारी से जवाब तलब किया है। इसके बाद सिविल सर्जन ने शौचालय व पानी की टंकी को देखा। पानी की टंकी में काफी गंदगी मिली और छत पर कबाड़ रखा हुआ था। इसमें बरसात का पानी जमा था। सिविल सर्जन ने कहा कि बरसात का पानी यहां जमा होने से डेंगू व मलेरिया का खतरा बढ़ेगा। इसलिए यहां से कबाड़ हटाया जाए, ताकि पानी जमा न हो सके। यहां दाखिल मरीजों व उनके तीमारदारों से भी बातचीत कर मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी ली।

कार्यकारी सिविल सर्जन डा. शैलेंद्र ममगाईं शैली ने कहा कि सप्ताह में एक दिन ग्रामीण क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं को जांचने के लिए निरीक्षण करते हैं। पिछले सप्ताह राजौंद क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्था जांची थी। रविवार को पूंडरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जो खामियां मिली हैं, उन्हें दूर करने के निर्देंश दिए हैं। चिकित्सकों व स्टाफ को ड्यूटी में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने के निर्देश जारी किए हैं। कोरोना महामारी की तीसरी लहर को देखते हुए कोरोना वैक्सीन व सैंपल ज्यादा से ज्यादा लेने के निर्देश भी दिए गए हैं। ग्रामीण क्षेत्र के अस्पतालों में दी जा रही सुविधाओं का आम जन तक पहुंचाए, ताकि लोगों को दूर-दराज जाने की बजाए घर के नजदीक ही सुविधाएं मिले। सिविल सर्जन ने बताया कि इस स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करने के बाद वह खेड़ी रायवाली में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को जांचने के लिए निकले थे, लेकिन अंडरपास में जलराव के कारण रास्ता बंद होने पर वापस लौट आए। अगले सप्ताह यहां का निरीक्षण करेंगे।

chat bot
आपका साथी