विज्ञान ने भी पानी को बनाना संभव नहीं बताया : सोपान जोशी

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा जल जीवन मिशन के तहत बुधवार को गुहला के बीडीपीओ क

By JagranEdited By: Publish:Wed, 13 Oct 2021 10:21 PM (IST) Updated:Wed, 13 Oct 2021 10:21 PM (IST)
विज्ञान ने भी पानी को बनाना संभव नहीं बताया : सोपान जोशी
विज्ञान ने भी पानी को बनाना संभव नहीं बताया : सोपान जोशी

कैथल : जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा जल जीवन मिशन के तहत बुधवार को गुहला के बीडीपीओ कार्यालय में पांच दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यक्रम की शुरूआत की गई। इस कार्यशाला में जल-थल-मल पुस्तक के लेखक सोपान जोशी ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के वासो के जिला सलाहकार दीपक कुमार ने की। सोपान जोशी ने कहा कि विज्ञान में जितनी भी प्रगति हुई है। उसमें पानी को बनाना संभव नहीं बताया गया। पृथ्वी का पानी अरबों वर्षों से है। हमारा जीवन और हमारा भविष्य जल संरक्षण, हमारे जल निकायों के प्रदूषण को रोकने पर निर्भर करता है। हमें जो भी पानी (नदियों या भू-जल से) मिलता है, वह वर्षा से आता है, सागर से है। यह बादलों के रूप में आता है। हमें उस पानी को पकडऩे की जरूरत है, जैसे हमारे पूर्वजों ने किया था। जिला सलाहकार दीपक कुमार ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत केंद्र सरकार ने 2024 तक हर घर को कार्यात्मक घरेलू नल कनेक्शन (एफएचटीसी) उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा है। हरियाणा सरकार ने वर्ष 2022 तक हर घर को नल से जल देने का लक्ष्य रखा है। जल जीवन मिशन में ग्राम जल एवं सीवरेज समिति की अहम भूमिका है।एसडीओ श्यामलाल ने कहा कि जल है तो कल है। हर व्यक्ति को जल संरक्षण करना होगा, तभी हमें जल मिलेगा। उन्होंने कहा कि समुदाय के प्रत्येक व्यक्ति को पानी बचाना चाहिए ताकि हमारी अगली पीढ़ी बिना किसी कठिनाई के जीवित रह सके। बीआरसी रघुबीर सिंह ने ग्राम जल एवं सीवरेज समिति के कर्तव्यों के बारे विस्तार से जानकारी दी। प्रशिक्षण कार्यशाला में गांव नंदगढ़, लालपुर, हेमू-माजरा, भटियान, स्यो-माजरा, शादीपुर, गढ़ीनजीर, गुरुनानक नगर, अजीमगढ़, महमूदपुर,रत्ताखेड़ा लुकमान, दाबा, चाबा और सरोला गांव के सरपंच, पंच, ग्राम सचिव, आंगनबाडी कार्यकर्ता एवं ग्राम जल एवं सीवरेज समितियों के सदस्य ने भाग लिया है। इस मौके पर कनिष्ठ अभियंता, संदीप कुमार, जश्न पाल सिंह एवं बीआरसी, विष्णु शर्मा, साहिब सिंह मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी