राष्ट्रव्यापी हड़ताल में हरियाणा रोडवेज चालक संघ से जुड़े कर्मचारी नहीं लेंगे भाग

हरियाणा रोडवेज चालक संघ ने राष्ट्रव्यापी हड़ताल में शामिल नहीं होने का फैसला लिया है। कैथल डिपो के प्रधान अनिल शर्मा ने बताया कि हड़ताल में शामिल न होने का फैसला करनाल डिपो में हुई राज्य स्तरीय बैठक में लिया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 25 Nov 2020 06:05 AM (IST) Updated:Wed, 25 Nov 2020 06:05 AM (IST)
राष्ट्रव्यापी हड़ताल में हरियाणा रोडवेज चालक संघ से जुड़े कर्मचारी नहीं लेंगे भाग
राष्ट्रव्यापी हड़ताल में हरियाणा रोडवेज चालक संघ से जुड़े कर्मचारी नहीं लेंगे भाग

जागरण संवाददाता, कैथल : हरियाणा रोडवेज चालक संघ ने राष्ट्रव्यापी हड़ताल में शामिल नहीं होने का फैसला लिया है। कैथल डिपो के प्रधान अनिल शर्मा ने बताया कि हड़ताल में शामिल न होने का फैसला करनाल डिपो में हुई राज्य स्तरीय बैठक में लिया गया है। शर्मा ने बताया कि कोरोना काल को देखते हुए यह बड़ा फैसला हड़ताल न करने का लिया गया है, जिससे डिपो में सभी चालकों में खुशी की लहर है। इस मौके पर कैथल डिपो पूरी कमेटी वह सभी चालक मौजूद रहे।

बॉक्स :

दो दिन तक सभी कर्मचारियों की छुट्टियां की रद :

राष्ट्रव्यापी हड़ताल को देखते हुए रोडवेज ने सभी कर्मचारियों की छुट्टियां रद कर दी है। रोडवेज की ओर से 25 और 26 नवंबर को कैथल डिपो के किसी भी कर्मचारी को कोई छुट्टी नहीं दी जाएगी। यह फैसला रोडवेज के टीएम कमलजीत की ओर से लिया गया है। टीएम कमलजीत ने बताया कि राष्ट्रव्यापी हड़ताल को लेकर यह फैसला लिया गया है। हालांकि कैथल डिपो में कार्यरत हरियाणा रोडवेज चालक संघ से जुड़े चालक व परिचालक हिस्सा नहीं लेंगे।

राष्ट्रव्यापी हड़ताल को लेकर कर्मचारियों में काफी उत्साह

फोटो नंबर : 32

कैथल : राष्ट्रव्यापी हड़ताल की तैयारियों को लेकर हरियाणा एजुकेशन मिनिस्ट्रीयल स्टाफ एसोसिएशन की जिला स्तरीय बैठक डाइट परिसर में हुई। जिसकी अध्यक्षता सावित्री देवी व राकेश गोयत ने की। मुख्य वक्ता के तौर पर राज्य उप-महासचिव हितेंद्र सिहाग ने कहा कि भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार अपने चहेते पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए सरकारी विभागों का बड़ी तेजी से निजीकरण कर रही है। राष्ट्रव्यापी हड़ताल की तैयारियों में सभी टीमें जनसंपर्क अभियान में जुटी है। इस मौके पर सोम प्रकाश, विवेक राणा, राकेश कुमार, प्रदीप कुमार, कुलदीप सिंह, सुनीता रानी, सुरेंद्र कुमार, कुलदीप वर्मा, सावित्री, संतोष देवी, रानी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी