बिजली निगम कैथल सर्कल ने जीती पंचकूला में हुई इंटर सर्कल प्रतियोगिता की ओवरऑल ट्रॉफी

हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम इंटर सर्कल खेल प्रतियोगिता में कैथल सर्कल की टीम ने ओवर आल ट्रॉफी जीतकर जिला कैथल व प्रदेश का नाम रोशन किया है। मंगलवार को सभी कर्मचारी खिलाड़ियों का निगम कार्यालय में पहुंचने पर अधीक्षक अभियंता बीएस रंगा ने स्वागत करते हुए सम्मानित किया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Nov 2019 08:15 AM (IST) Updated:Wed, 20 Nov 2019 08:15 AM (IST)
बिजली निगम कैथल सर्कल ने जीती पंचकूला में हुई इंटर सर्कल प्रतियोगिता की ओवरऑल ट्रॉफी
बिजली निगम कैथल सर्कल ने जीती पंचकूला में हुई इंटर सर्कल प्रतियोगिता की ओवरऑल ट्रॉफी

जागरण संवाददाता, कैथल : हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम इंटर सर्कल खेल प्रतियोगिता में कैथल सर्कल की टीम ने ओवर आल ट्रॉफी जीतकर जिला कैथल व प्रदेश का नाम रोशन किया है। मंगलवार को सभी कर्मचारी खिलाड़ियों का निगम कार्यालय में पहुंचने पर अधीक्षक अभियंता बीएस रंगा ने स्वागत करते हुए सम्मानित किया।

पंचकूला में 16 से 18 नवंबर तक चली हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम इंटर सर्कल प्रतियोगिता में सात सर्किल की टीमें भाग ले रही थी। इसमें कबड्डी, वालीबाल, खोखो, एथलेटिक्स व टेबल टेनिस प्रतियोगिताएं करवाई गई। इनमें कैथल सर्कल बिजली बोर्ड की टीम ने परचम लहराया ओवरऑल ट्रॉफी पर कब्जा किया पहली बार कैथल सर्कल ने यह उपलब्धि हासिल की। सभी कर्मचारी खिलाड़ियों का बिजली बोर्ड कर्मचारियों व अधिकारियों ने भी स्वागत किया। निगम के एससी बीएस रंगा, एसडीओ मनोज कुंडू ने खिलाड़ियों का हौसला अफजाई की। बीएस रंगा ने कहा कि कर्मचारियों को खेलकूद प्रतियोगिताओं में हिस्सा जरूरी लेना चाहिए। इससे उनका स्वास्थ्य मजबूत होता है और मानसिक परेशानियां भी दूर होती हैं। खेलों में भाग लेने से आपसी भाईचारा भी बढ़ता है।

chat bot
आपका साथी