नपा कलायत चेयरपर्सन पद के लिए कभी भी हो सकती चुनाव की घोषणा

नगर पालिका कलायत में चेयरपर्सन के रिक्त पद के लिए फिर से रणभेरी बजने जा रही है। 12 अप्रैल को तत्कालीन चेयरपर्सन रजनी राणा के खिलाफ अविश्वास पास होने के बाद चेयरपर्सन पद रिक्त हो गया था।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 04 Jun 2021 06:05 AM (IST) Updated:Fri, 04 Jun 2021 06:05 AM (IST)
नपा कलायत चेयरपर्सन पद के लिए  कभी भी हो सकती चुनाव की घोषणा
नपा कलायत चेयरपर्सन पद के लिए कभी भी हो सकती चुनाव की घोषणा

संवाद सहयोगी, कलायत : नगर पालिका कलायत में चेयरपर्सन के रिक्त पद के लिए फिर से रणभेरी बजने जा रही है। 12 अप्रैल को तत्कालीन चेयरपर्सन रजनी राणा के खिलाफ अविश्वास पास होने के बाद चेयरपर्सन पद रिक्त हो गया था।

इस समय अवधि में वाइस चेयरपर्सन पूजा धीमान को कार्यवाहक चेयरपर्सन की जिम्मेदारी मिली। तीन मई को कलायत नपा में जो पत्र पहुंचा उसमें शहरी स्थानीय निकाय विभाग हरियाणा के 11 मई 2021 को जारी निर्देशानुसार डीसी सुजान सिंह ने चेयरपर्सन चुनाव के लिए प्रक्रिया शुरू करने के आदेश जारी किए हैं। कलायत एसडीएम वीरेंद्र सिंह को चुनाव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। एसडीएम किसी भी समय चेयरपर्सन चुनाव की तिथि घोषित कर सकते हैं। चेयरपर्सन के खिलाफ अविश्वास के बाद अब नए सिरे से चेयरपर्सन चुनाव के चलते सियासत के रण पर सबकी नजरें हैं। चेयरपर्सन का पद सामान्य वर्ग की महिला के लिए आरक्षित है। इसलिए सामान्य वर्ग का कार्ड खेलकर भाजपा राजौंद नपा आम चुनाव में विरोधी दलों की घेराबंदी कर सकती है।

सीएम मनोहर लाल ने प्रथम कार्यकाल में वार्ड छह से पार्षद रजनी राणा को चेयरपर्सन और वार्ड 10 से पार्षद मीनाक्षी जेष्ठ को वाइस चेयरपर्सन की कमान सौंपी गई थी। निजी कारणों के चलते मीनाक्षी जेष्ठ ने अपने पद से त्याग पत्र दे दिया था। वर्तमान में पूजा धीमान नगर पालिका की कार्यवाहक चेयरपर्सन हैं।

समीकरणों का अध्ययन करने में लगे संगठन नेता

कलायत नगरपालिका में इस दौरान सामान्य वर्ग में वार्ड छह से रजनी राणा, सात से नीरज राणा, 12 से निशु अग्रवाल और 13 से सुमन बंसल पार्षद के तौर पर प्रतिनिधित्व कर रही हैं। अनुसूचित वर्ग से मीनाक्षी जेष्ठ एकलौती पार्षद हैं। वे वार्ड 10 का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। जबकि पिछड़ा वर्ग में तीन महिलाएं पार्षद हैं। इनमें वार्ड पांच से सुनीता धीमान, वार्ड नौ से शशि बाला कौशिक और वार्ड 11 से पूजा धीमान शामिल हैं।

chat bot
आपका साथी