लॉकडाउन में ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 18 व बिना मास्क 85 लोगों के काटे चालान

रविवार को लॉकडाउन का सातवां दिन रहा। सरकार द्वारा लगाए गए साप्ताहिक लॉकडाउन के बीच पुलिस की सख्ती जारी रही। वहीं घरों से बेवजह बाहर निकलने पर पुलिस द्वारा लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। जिला प्रशासन के आदेशों के तहत पुलिस द्वारा शहर में जगह-जगह नाकाबंदी की गई है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 10 May 2021 06:08 AM (IST) Updated:Mon, 10 May 2021 06:08 AM (IST)
लॉकडाउन में ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 18  व बिना मास्क 85 लोगों के काटे चालान
लॉकडाउन में ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 18 व बिना मास्क 85 लोगों के काटे चालान

जागरण संवाददाता, कैथल : रविवार को लॉकडाउन का सातवां दिन रहा। सरकार द्वारा लगाए गए साप्ताहिक लॉकडाउन के बीच पुलिस की सख्ती जारी रही। वहीं, घरों से बेवजह बाहर निकलने पर पुलिस द्वारा लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। जिला प्रशासन के आदेशों के तहत पुलिस द्वारा शहर में जगह-जगह नाकाबंदी की गई है। शहर में सड़कों पर घूमने वालों लोगों पर चालान काटने के बाद पुलिस द्वारा मामला दर्ज करने की कार्रवाई की गई।

रविवार को छुट्टी का दिन होने के बावजूद अधिकतर जगहों शहर में लोग बेवजह ही घरों से बाहर निकले। उनकी लापरवाही से क्या अंजाम होगा, उन्हें इनका अंदेशा नहीं है। जिनसे पूछताछ की जाती, वह लोग मेडिकल इमरजेंसी बहाना बनाते दिखाई दिए। जिला प्रशासन के आदेशों के तहत पुलिस ने पिहोवा चौक, सर छोटू राम चौक, पुराना बस स्टैंड, कमेटी चौक, परशुराम चौक और विश्वकर्मा चौक पर नाका लगा रखा है।

पुलिस ने काटे 103 चालान :

लॉकडाउन के बीच रविवार को भी पुलिस की सख्ती जारी। पुलिस द्वारा विभिन्न चौक चौराहों पर लगाए गए नाकों में दौरान चेकिंग की गई। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस ने नियम तोड़ने पर 103 चालान काटे।

इसमें 85 चालान बिना मास्क वालों व 18 चालान यातायात नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के चालान काटे गए। ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज दीपक कुमार ने बताया पुलिस जहां यातायात नियम तोड़ने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जाती है। वहीं कोरोना महामारी के बीच बेवजह घरों से बाहर निकलने वालों के भी खिलाफ सख्ती बरती जा रही हैं। उन्होंने कहा वह अपने क्षेत्र में जाकर लोगों को नियमों को लेकर जागरूक कर रहे हैं। इसके अलावा अन्य थाना प्रबंधक भी लगातार गश्त कर लोगों को नियमों का पाठ पढ़ा रहे हैं।

chat bot
आपका साथी