ठंड बढ़ने से दिन भर छाया रहा कोहरा 2.3 पहुंचा न्यूनतम तापमान

पिछले कई दिनों से बढ़ी ठंड व धुंध ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। ठंड व धुंध के कारण लोगों को सुबह व शाम के साथ अब दोपहर को अधिक कठिनाई होने लग गई है। शुक्रवार को ठंड के कारण पूरा दिन लोग घरों में दुबकने को मजबूर रहे। शुक्रवार को जिला में अधिकतम तापमान 16 डिग्री व न्यूनतम तापमान 2.3 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं पूरा दिन पड़ रही धुंध के कारण वाहन चालकों को भी काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 02 Jan 2021 06:50 AM (IST) Updated:Sat, 02 Jan 2021 06:50 AM (IST)
ठंड बढ़ने से दिन भर छाया रहा कोहरा  2.3 पहुंचा न्यूनतम तापमान
ठंड बढ़ने से दिन भर छाया रहा कोहरा 2.3 पहुंचा न्यूनतम तापमान

जागरण संवाददाता, कैथल :

पिछले कई दिनों से बढ़ी ठंड व धुंध ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। ठंड व धुंध के कारण लोगों को सुबह व शाम के साथ अब दोपहर को अधिक कठिनाई होने लग गई है। शुक्रवार को ठंड के कारण पूरा दिन लोग घरों में दुबकने को मजबूर रहे। शुक्रवार को जिला में अधिकतम तापमान 16 डिग्री व न्यूनतम तापमान 2.3 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं पूरा दिन पड़ रही धुंध के कारण वाहन चालकों को भी काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। ठंड से बचने के लिए जहां लोग अधिक गर्म कपड़े पहन रहे हैं, वहीं पूरा दिन अलाव का सहारा भी लिया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले दो दिनों तक सुबह व शाम के समय धुंध यूं ही छाई रहेगी। तापमान में कमी के बाद इस ठंड से गेहूं की फसल को काफी फायदा मिलेगा। यह ठंड बच्चों, बुजुर्गों सहित अन्य लोगों के किसी आफत से कम नहीं है। बढ़ी हुई ठंड के कारण लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं। ठंड का आलम यह है अब केवल वहीं लोग बाहर निकल रहे हैं जिन्हें किसी जरूरी कार्य को करना होता है। यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। सरकारी दफ्तरों में भी कर्मचारी हीटर अपने पास रखे हुए है। लोग विभिन्न स्थानों पर अलाव जलाकर खुद को गर्म कर रहे हैं सर्द हवाएं भी चार से छह किमी प्रति घंटे से रफ्तार से चल रही थीं। इन बर्फीली हवाओं ने ठंड को और बढ़ा दिया है।

पूरे दिन नहीं हुए सूर्य के दर्शन :

बुधवार को पूरे दिन पहली बार आसमान में धुंध व बादल छाए रहे। आलम यह था कि सूर्य देव के दीदार तक नहीं हो सके। शाम पांच बजे से ही अंधेरा दिखाई देने लगा था। जबकि इससे पहले सुबह से शाम तक हल्की धुंध रही।

अधिक ठंड का प्रकोप रहने की संभावना :

कृषि वैज्ञानिक रमेश चंद वर्मा ने बताया कि पहाड़ों में हो रही बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में ठंड का प्रकोप जारी है। आसमान में बादलों के छाए रहने के कारण सूर्य देव के दर्शन नहीं हो पा रहे है। अभी अगले 15 दिनों तक ठंड का प्रकोप यूं ही रहने की संभावना है। तापमान में घटोतरी ऐसे ही जारी रहेगी। वर्मा ने बताया कि वर्तमान में पड़ रही ठंड गेहूं की फसल के लिए काफी फायदेमंद रहेगी। इससे गेहूं की पैदावार भी बढ़ेगी।

धुंध के मौसम में वाहन चलाते समय बरतें सावधानी : एसपी लोकेंद्र सिंह

कैथल: धुंध व कोहरे के मौसम दौरान सुरक्षित यातायात के लिए वाहन चालक अपने अमूल्य जान-माल की सुरक्षा के लिए सावधानी बरतें। वाहन चालक अपनी खुद की तथा सड़क पर आ-जा रहे अन्य नागरिकों की जान बचाने के लिए यातायात नियमों की समुचित करके पुलिस को सहयोग देकर सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते है। पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह ने बताया कि कोहरे व धुंध के मौसम में सड़कों पर विजिबिलिटी बहुत कम चल रही है। एसपी ने सुरक्षित ड्राइविग संबंधी एडवाईजरी जारी करते हुए चालकों को सलाह दी कि अपने गंतव्य स्थान के लिए चलने से पूर्व मौसम के पूर्वानुमान की जांच उपरांत ही यात्रा पर निकलें। अधिक कोहरे की स्थिति में यदि अगर संभव हो सके तो मौसम साफ होने तक यात्रा को टालने का प्रयास करें तथा किसी भी प्रकार का नशा करके वाहन किसी सूरत में ना चलाएं। अपने वाहन की स्पीड का खास ध्यान रखकर धीमी गति से वाहन चलाने की सलाह देते हुए एसपी ने बताया कि यह सुनिश्चित करें कि वाहनों की हेड लाइट, टेल लाइट, फॉग लाइट सहित इंडिकेटर, ब्रेक, टायर, वाइपर, बैटरी व कार हीटिग सिस्टम सही तरीके से काम कर रहे हो।

chat bot
आपका साथी