छह नवंबर को होंगे जिला बार एसोसिएशन के चुनाव, 1010 वकील डालेंगे वोट

जिला बार एसोसिएशन के चुनाव छह नवंबर को होने जा रहे हैं। चुनावों के दृष्टिगत बार परिसर में चुनावी चर्चाएं आरंभ हो गई हैं। संभावित उम्मीदवारों के बारे में कयास लगाने लगे हैं। फिलहाल प्रधान पद के दो नामों की चर्चा है। इनमें संदीप शर्मा और विवेक बेरवाल के नाम शामिल हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Oct 2020 06:56 AM (IST) Updated:Sat, 24 Oct 2020 06:56 AM (IST)
छह नवंबर को होंगे जिला बार एसोसिएशन के चुनाव, 1010 वकील डालेंगे वोट
छह नवंबर को होंगे जिला बार एसोसिएशन के चुनाव, 1010 वकील डालेंगे वोट

जागरण संवाददाता, कैथल: जिला बार एसोसिएशन के चुनाव छह नवंबर को होने जा रहे हैं। चुनावों के दृष्टिगत बार परिसर में चुनावी चर्चाएं आरंभ हो गई हैं। संभावित उम्मीदवारों के बारे में कयास लगाने लगे हैं। फिलहाल प्रधान पद के दो नामों की चर्चा है। इनमें संदीप शर्मा और विवेक बेरवाल के नाम शामिल हैं।

संदीप शर्मा तीन साल पहले जिला बार एसोसिएशन के सचिव रह चुके हैं। विवेक बेरवाल ने अभी तक कोई चुनाव नहीं लड़ा है। बार एसोसिएशन के प्रधान राजेंद्र सिंह ढुल एडवोकेट ने बताया कि प्रधान पद का चुनाव लड़ने के लिए 10 साल, उप प्रधान और सचिव के लिए पांच साल तथा सह सचिव और कोषाध्यक्ष के लिए तीन साल की प्रैक्टिस का होना जरूरी है। 26 अक्टूबर को नामांकन पत्र भरे जाएंगे और इसी दिन नामांकन पत्रों की छंटनी होगी। 27 अक्टूबर को नाम वापस लिए जा सकेंगे। इसके बाद छह नवंबर को मतदान होगा। मतदान के बाद मतगणना का काम शुरू होगा और इसी दिन परिणाम घोषित किए जाएंगे। एडवोकेट सीएल उप्पल को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है जबकि विजय कुमार शर्मा और बलवान सिंह जौहर उपचुनाव अधिकारी की भूमिका में रहेंगे।

बता दें कि इससे पूर्व जिला बार एसोसिएशन के चुनाव ऑनलाइन एक अक्टूबर को होना था, लेकिन ऐन वक्त पर हाईकोर्ट इसके खिलाफ याचिका दायर हो गई और हाईकोर्ट ने चुनाव प्रक्रिया रद कर दी थी। वकीलों का कहना था कि कोरोना काल के दौरान चुनाव न करवाए जाएं। यदि करवाए जाएं तो ऑनलाइन की बजाय मत पत्र पर करवाए जाएं। इसके बाद बार कौंसिल ने दोबारा चुनाव कार्यक्रम तय किया है। उन्होंने बताया कि इस बार कैथल में कुल 1010 वकील मतदान में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

chat bot
आपका साथी