सब्जी मंडी में लोगों को बांटे मास्क और सैनिटाइजर

कोरोना हारेगा भारत जीतेगा अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने सब्जी मंडी में लोगों को मास्क और सैनिटाइजर वितरित किए।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 May 2021 06:44 AM (IST) Updated:Wed, 12 May 2021 06:44 AM (IST)
सब्जी मंडी में लोगों को बांटे मास्क और सैनिटाइजर
सब्जी मंडी में लोगों को बांटे मास्क और सैनिटाइजर

जागरण संवाददाता, कैथल : कोरोना हारेगा भारत जीतेगा अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने सब्जी मंडी में लोगों को मास्क और सैनिटाइजर वितरित किए।

जिला सह मीडिया प्रभारी भीमसेन अग्रवाल ने बताया कि राज्यमंत्री कमलेश ढांडा और जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर के नेतृत्व में अभियान चलाया जा रहा है। सब्जी मंडी में भीड़ ज्यादा रहती है। यहां लोग नियमों का पालन भी नहीं करते हैं। ऐसे में मंडी में जाकर लोगों को मास्क और सैनिटाइजर बांटे गए हैं। लोगों को बताया गया है कि कोरोना से बचाव के लिए मास्क और दो गज दूरी नियम का पालन करना अनिवार्य है। समय-समय पर हाथों को सैनिटाइज करते रहना चाहिए। भाजपा कार्यकर्ताओं की तरफ से शहर में अलग-अलग स्थानों पर यह अभियान चलाया जा रहा है। कोरोना एक भयंकर महामारी का रूप ले चुकी है। जागरूकता और नियमों का पालन करके ही कोरोना को हराया जा सकता है। अभियान के दौरान जिला महामंत्री सुरेश, जिला उपाध्यक्ष सुरेश क्योडक, आदित्य कुमार, राम दयाल मौजूद थे।

दुकानदारों को कोरोना के प्रति किया जागरूक

संवाद सहयोगी, सीवन : ब्लॉक के रेडक्रॉस कॉ-आर्डिनेटर डा. रामनिवास शर्मा ने मंगलवार को दुकानदारों को कोरोना के प्रति जागरूक किया। डा. रामनिवास शर्मा ने कहा कि सरकार ने बढ़ते कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन को 17 मई तक बढ़ा दिया है।

हमारा भी यह नैतिक कर्तव्य बनता है कि हम सभी लॉकडाउन में सभी नियमों का पालन करें। संकट की इस घड़ी में प्रशासन व सरकार का पूरा सहयोग करें। यदि हम सभी मिलकर व एकजुट होकर कार्य करेंगे व सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करेंगे तो बहुत जल्द इस कोरोना महामारी को हरा देंगे।

chat bot
आपका साथी