धार्मिक स्थल के पास डाली जा रही गंदगी, लोगों में रोष

सर्व धर्म एकता के प्रतीक बाबा नौगजा पीर धार्मिक स्थल को मोर चढ़ाई तालाब के पास से जाने वाले मुख्य मार्ग पर गंदगी के अंबार लगे हैं। कई माह से लगे कचरे के ढेरों के कारण बदहाल स्थिति बनी है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Sep 2021 06:35 AM (IST) Updated:Sun, 05 Sep 2021 06:35 AM (IST)
धार्मिक स्थल के पास डाली जा रही गंदगी, लोगों में रोष
धार्मिक स्थल के पास डाली जा रही गंदगी, लोगों में रोष

संवाद सहयोगी, कलायत : सर्व धर्म एकता के प्रतीक बाबा नौगजा पीर धार्मिक स्थल को मोर चढ़ाई तालाब के पास से जाने वाले मुख्य मार्ग पर गंदगी के अंबार लगे हैं। कई माह से लगे कचरे के ढेरों के कारण बदहाल स्थिति बनी है। श्रद्धालुओं और आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सुनील कुमार, रोशन लाल, विकास, अमन, बीरा राम, जोगेंद्र सिंह ने बताया कि इस मार्ग से भारी आवाजाही रहती है। सरकार निरंतर तालाबों के संरक्षण के निर्देश देती आई है। मोर चढ़ाई तालाब कचरे और जंगली वनस्पति का पिटारा बनकर रह गया है। बरसात के दिनों में तो घर से बाहर निकलना ही मुश्किल हो जाता है। स्वच्छता अभियान इस इलाके में दम तोड़ रहा है।

कचरे को हटाने की मांग कर रहे लोग

सर्व धर्म एकता के प्रतीक बाबा नौगजा पीर का मार्ग विश्व विख्यात बिना मूर्त के मां बीबड़ी मंदिर पर पहुंचने का भी जरिया है। इसके साथ ही स्कूली बच्चों का भी इस मार्ग से आना जाना रहता है। लोग मार्ग पर लगे कचरे के ढेरों को हटाने की मांग करते आ रहे हैं। वार्ड दो से पार्षद विक्रम राणा ने बताया कि बाबा नौगजा पीर के मुख्य मार्ग और इसके आसपास सजूमा रोड पर कूड़ा-कर्कट की भारी दिक्कत है।

नगर पालिका सुपरवाइजर सोमप्रकाश शर्मा ने कहा कि कूड़ा-कर्कट की शिकायत उनके संज्ञान में आई है। जन सुविधा के लिए सफाई अभियान चलाया जाएगा। पूर्व में भी सफाई अभियान चलाकर मोर चढ़ाई और आसपास के क्षेत्र में व्यवस्था को दुरुस्त किया गया था।

chat bot
आपका साथी