मंदिरों में श्रद्धालुओं ने की मां ब्रह्माचारिणी की पूजा

कैथल बुधवार को दूसरे नवरात्र पर्व पर श्रद्धालुओं ने मां ब्रह्माचारिणी की पूजा अर्चना की।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Apr 2021 06:57 AM (IST) Updated:Thu, 15 Apr 2021 06:57 AM (IST)
मंदिरों में श्रद्धालुओं ने की मां ब्रह्माचारिणी की पूजा
मंदिरों में श्रद्धालुओं ने की मां ब्रह्माचारिणी की पूजा

फोटो नंबर : 49 जागरण संवाददाता, कैथल : बुधवार को दूसरे नवरात्र पर्व पर श्रद्धालुओं ने मां ब्रूह्माचारिणी की पूजा-अर्चना की। इस दौरान सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। बता दें कि चैत्र नवरात्र मंगलवार को शुरू हो चुके हैं। शहर के छोटी देवी और बड़ी देवी मंदिर में सुबह व शाम के समय श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। नवरात्र पर्व के दूसरे दिन छोटी देवी मंदिर में सात दिवसीय हवन की शुरुआत की गई। नौ दिनों तक नवरात्र पर्व के दौरान माता के नौ अलग-अलग स्वरूपों में पूजा की जाती है। छोटी देवी मंदिर के पुजारी पंडित विनायक भारद्वाज ने बताया कि नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्माचारिणी की आराधना की जाती है। मां ब्रह्माचारिणी के नाम का अर्थ- ब्रह्मा मतलब तपस्या और चारिणी का अर्थ आचरण करने वाली देवी होता है। मां ब्रह्मचारिणी के हाथों में अक्षमाला और कमंडल सुसज्जित हैं। अगर मां का सच्चे मन से पूजन किया जाए तो व्यक्ति को ज्ञान सदाचार लगन, एकाग्रता और संयम रखने की शक्ति प्राप्त होती है। कोरोना महामारी के कारण इस बार भी श्रद्धालुओं को मूर्ति स्पर्श करने की अनुमति नहीं दी गई है।

दिव्य नवदुर्गा यज्ञ ऑनलाइन आयोजित

कैथल : आर्ट ऑफ लिविग संस्था द्वारा ऑनलाइन माध्यम से दिव्य नवदुर्गा यज्ञ आयोजित किया गया। जिसका शुभारंभ स्वामी रामनाथ शर्मा ने दीप प्रज्वलन से किया। आचार्या सोनिया मिगलानी ने बताया कि कपिस्थल आश्रम में व इसके साथ ऑनलाइन जूम-एप के माध्यम से भक्तजनों ने यज्ञ में हिस्सा लिया। स्वामी रामनाथ शर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम में भाग लेने से साधक जिस सकारात्मक ऊर्जा से ओतप्रोत होंगे। कार्यक्रम में डा. विकास भटनागर ने जागो-जागो मां जागो, धारिणी मां भजन गाकर सभी साधकों को भक्तिरस में डुबोया।

chat bot
आपका साथी