पंजाब रोडवेज कर्मियों की हड़ताल के समर्थन में डिपो के कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

हरियाणा रोडवेज कर्मचारी तालमेल कमेटी के सदस्यों ने मंगलवार को पंजाब रोडवेज पीआरटीसी व पनबस के कच्चे कर्मचारियों की अनिश्चितकाल हड़ताल के समर्थन में दो घंटे का आंशिक प्रदर्शन किया। इस मौके पर रोडवेज कर्मियों ने जीएम के कार्यालय प्रभारी को पंजाब के मुख्यमंत्री व परिवहन मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देने पहले एक बैठक भी की।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 15 Sep 2021 07:50 AM (IST) Updated:Wed, 15 Sep 2021 07:50 AM (IST)
पंजाब रोडवेज कर्मियों की हड़ताल के समर्थन में डिपो के कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
पंजाब रोडवेज कर्मियों की हड़ताल के समर्थन में डिपो के कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

कैथल (वि) : हरियाणा रोडवेज कर्मचारी तालमेल कमेटी के सदस्यों ने मंगलवार को पंजाब रोडवेज, पीआरटीसी व पनबस के कच्चे कर्मचारियों की अनिश्चितकाल हड़ताल के समर्थन में दो घंटे का आंशिक प्रदर्शन किया। इस मौके पर रोडवेज कर्मियों ने जीएम के कार्यालय प्रभारी को पंजाब के मुख्यमंत्री व परिवहन मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देने पहले एक बैठक भी की। इसकी अध्यक्षता डिपो प्रधान रणबीर सिंह बालू व विमल कुमार शर्मा ने की। जबकि संचालन डिपो सचिव राजपाल शर्मा ने किया।

कर्मचारी नेता जसबीर सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार निजीकरण नीतियों के तहत कच्चे कर्मचारियों का शोषण कर रही हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में पंजाब रोडवेज, पीआरटीसी व पनबस को मिला कर केवल 2700 बसें ही हैं, जो जनसंख्या के अनुपात में बहुत कम है। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि कुल कर्मचारियों में केवल 10 फीसद कर्मचारी पक्के हैं, शेष 90 फीसद कर्मचारी कच्चे है। कच्चे कर्मचारियों को 10 वर्ष की सेवा पूरी होने के बावजूद पक्का करने की बजाय नाममात्र वेतन में शोषण किया जा रहा है। डिपो प्रधान रणबीर सिंह बालू ने कहा कि तालमेल कमेटी के नेता पंजाब रोडवेज के डिपो में दौरा कर आंदोलन का समर्थन करेंगे।

इस मौके पर कृष्ण गुलयाणा, रणबीर बालू, जसमेर श्योकंद, राजकुमार नेपेवाला, शीशपाल रमाणा, जगतार सिंह पीडल, अमित कुमार कुंडू, रमेश कुमार, सुरेश कुमार मराठा, राजपाल शर्मा, सुभाष राजेंद्र कुमार, सूबे सिंह, नरेश राणा व महीपाल राणा मौजूद थे।

नए कर्मचारियों की ज्वाइनिग न करने पर अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ ने जताया रोष

कैथल (वि) : अपनी मांगों को लेकर अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ के सदस्यों ने राजीव गांधी विद्युत सदन में चौथे दिन भी बैठक की। जिसकी अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष बलिद्र सिसमौर ने की। जिला उपाध्यक्ष ने बताया कि जब तक नियुक्त किए गए नए कर्मचारियों की ज्वाइनिग नहीं होती, तब तक धरना जारी रहेगा। यदि बुधवार को निगम के कार्यकारी अभियंता ने ज्वाइनिग नहीं करवाई तो संगठन के सभी सदस्य कार्यकारी अभियंता के कार्यालय में अनिश्चितकालीन धरना देंगे। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष भारतीय मजदूर संघ अशोक शर्मा ने बताया कि 17 सितंबर को भारतीय मजदूर संघ विश्वकर्मा दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाएगा व पांच अक्टूबर को पंचकूला में प्रदर्शन करेगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष संजीव बात्ता, जिला मंत्री नरेश बालू, सुनील राणा, गुरदीप ढुल, संजीव गुर्जर, दशरथ, भूपेंद्र, संदीप मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी