लॉकडाउन में होम डिलीवरी की बढ़ी डिमांड

प्रदेश सरकार द्वारा कोरोना महामारी को लेकर लगाए गए गए एक सप्ताह के लॉकडाउन का शुक्रवार को पांचवां दिन रहा। इस लॉकडाउन के बीच लगाई गई पाबंदियों के बीच जहां होटलों को बंद किया गया है वहीं खाने को लेकर होम डिलीवरी करने की अनुमति दी गई है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 08 May 2021 06:40 AM (IST) Updated:Sat, 08 May 2021 06:40 AM (IST)
लॉकडाउन में होम डिलीवरी की बढ़ी डिमांड
लॉकडाउन में होम डिलीवरी की बढ़ी डिमांड

जागरण संवाददाता, कैथल : प्रदेश सरकार द्वारा कोरोना महामारी को लेकर लगाए गए गए एक सप्ताह के लॉकडाउन का शुक्रवार को पांचवां दिन रहा। इस लॉकडाउन के बीच लगाई गई पाबंदियों के बीच जहां होटलों को बंद किया गया है, वहीं खाने को लेकर होम डिलीवरी करने की अनुमति दी गई है।

ऐसे में अब ऑनलाइन माध्यम से होने वाले होम डिलीवरी की डिमांड बढ़ी है। बता दें कि शहर में स्वीगी और जोमेटो के माध्यम से एक दिन में सामान्य दिनों में महज 400 से 500 आर्डर ही होम डिलीवरी के लगते थे। लॉकडाउन में इन आर्डरों की संख्या बढ़कर 800 से अधिक पहुंच गई हैं। होम डिलीवरी करने वाले डिलिवरी ब्वॉय को कंपनी के माध्यम से पास बनवाया गया है, जिसके माध्यम से वह होम डिलीवरी कर रहे हैं।

शहर में हैं 50 से अधिक होटल :

बता दें कि अकेले कैथल शहर में दो दर्जन होटल हैं। जो ग्राहकों को होम डिलीवरी दे रहे हैं। शहर में स्वीगी और जोमेटो में 100 से अधिक डिलीवरी ब्वॉय कार्य कर रहे हैं। एक डिलीवरी ब्वॉय लॉकडाउन से पहले जहां महज 35 से 40 आर्डर होम डिलीवरी करते थे। अब वहीं डिलीवरी ब्वॉय 80 से 90 आर्डर डिलीवर कर रहे हैं। यह संख्या किसी-किसी दिन 100 पर भी पहुंच जाती है।

ढांड रोड स्थित एक होटल संचालक सतीश ने बताया कि उनके होटल में होम डिलीवरी की सुविधा दी गई है। लॉकडाउन से पहले होम डिलीवरी का कार्य सामान्य रहता था। इसमें महज 10 से 20 आर्डर ही आते थे, परंतु अब इन आर्डरों की संख्या बढ़कर 40 हो चुकी है। जिला प्रशासन द्वारा जारी की गई हिदायतों के अनुसार ही कार्य किया जा रहा है। इसमें कोविड-19 को लेकर सभी हिदायतों का पालन किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी