डीसी ने बर्फानी सेवा मंडल को किया सम्मानित

डीसी सुजान सिंह ने कोविड-19 महामारी से निपटने में अपना अहम योगदान देने पर बर्फानी सेवा मंडल को कोरोना वारियर्स के रूप में सम्मानित किया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Jan 2021 09:04 AM (IST) Updated:Thu, 21 Jan 2021 09:04 AM (IST)
डीसी ने बर्फानी सेवा मंडल को किया सम्मानित
डीसी ने बर्फानी सेवा मंडल को किया सम्मानित

जासं, कैथल : डीसी सुजान सिंह ने कोविड-19 महामारी से निपटने में अपना अहम योगदान देने पर बर्फानी सेवा मंडल को कोरोना वारियर्स के रूप में सम्मानित किया। डीसी द्वारा यह सम्मान एक कार्यक्रम में बर्फानी सेवा मंडल के प्रधान सुंदर लाल वर्मा, सचिव सत्यनारायण गोयल, कोषाध्यक्ष राजीव सिगला व उपप्रधान अनिल मित्तल को देकर सम्मानित किया। सचिव सत्यनारायण गोयल ने कहा कि मंडल एक धार्मिक व सामाजिक संस्था है, जिसका प्रमुख उदे्दश्य पीड़ित मानवता की सेवा करना है।

chat bot
आपका साथी