प्रदेशभर में इनेलो के हो चुके हैं 64 हजार 366 बूथ : दत्ता

इनेलो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अश्वनी दत्ता ने कहा कि उनकी पार्टी एक कैडर बेस्ड पार्टी है। कैडर बेस के अलावा यह गांव-गांव वार्ड-वार्ड की पार्टी है। दत्ता बुधवार को कोयल पर्यटन केंद्र में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज 64366 बूथ तैयार हो चुके हैं साढ़े तीन लाख कार्यकर्ता पंजीकृत हो चुके हैं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 05 Aug 2021 07:11 AM (IST) Updated:Thu, 05 Aug 2021 07:11 AM (IST)
प्रदेशभर में इनेलो के हो चुके हैं 64 हजार 366 बूथ : दत्ता
प्रदेशभर में इनेलो के हो चुके हैं 64 हजार 366 बूथ : दत्ता

जागरण संवाददाता, कैथल : इनेलो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अश्वनी दत्ता ने कहा कि उनकी पार्टी एक कैडर बेस्ड पार्टी है। कैडर बेस के अलावा यह गांव-गांव, वार्ड-वार्ड की पार्टी है। दत्ता बुधवार को कोयल पर्यटन केंद्र में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज 64366 बूथ तैयार हो चुके हैं, साढ़े तीन लाख कार्यकर्ता पंजीकृत हो चुके हैं। इनेलो लोगों के बीच में रहने वाली पार्टी है। भाजपा राज में आज अर्थव्यवस्था बिल्कुल चरमरा गई है। अर्थ व्यवस्था का बंटाधार हो चुका है। जिस देश में 118 रुपये प्रति लीटर पेट्रोल बिकता हो और उसी के आसपास के देशों नेपाल, भूटान, पाकिस्तान आदि में 70 से 80 रुपये पेट्रोल बिकता हो तो अंदाजा लगाया जा सकता है कि सरकार कितनी जन हितैषी है।

उन्होंने कहा कि पहले के मुकाबले अब कच्चा तेल सस्ता है इसके बावजूद डीजल और पेट्रोल की कीमतें आसमान छू रही हैं। डीजल के दाम बढ़ने का असर हर व्यापार पर होता है, क्योंकि डीजल महंगा होगा तो ट्रांसपोर्ट महंगा होगा और ट्रांसपोर्ट महंगा होने का असर हर कारोबार हर व्यापार पर पड़ता है। सरकार की नीयत और नीति पूरी तरह से फ्लाप रही है। आज जीडीपी कहां से कहां पहुंच गया है। देश में कानून व्यवस्था की स्थिति डावांडोल है, कहीं पर भी कानून नाम की कोई चीज नहीं है। इनेलो के प्रांतीय प्रवक्ता डा. सतवीर सैनी ने कहा कि आज पूरे देश में बेरोजगारी में नंबर एक पर है। वर्ष 2016 में गुरुग्राम में हैल्पिग हरियाणा नाम से एक योजना शुरू की गई थी और लाखों रोजगार देने की बात भाजपा सरकार द्वारा कही गई थी, लेकिन रोजगार देने की बजाय रोजगार लगातार घट रहे हैं। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि बरसात के चलते खराब हुई फसलों की गिरदावरी करवाए कम से कम 50000 रुपये प्रति एकड़ मुआवजा दिया जाए। इस अवसर जिला प्रधान राजा राम माजरा, ऋषिपाल राजराणा, राम मेहर खुराना मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी