धान रोपाई का कार्य जारी, किसानों ने की व नहरी पानी की मांग

किसान धान रोपाई के कार्य में जुटे हुए हैं। मजदूर धान रोपते हुए खेतों में नजर आ रहे हैं। धान रोपाई को लेर किसानों के सामने इन दिनों सिचाई को लेकर दिक्कत आ रही है। बरसात न होने से किसानों को धान रोपाई में परेशानी आ रही है। किसान रामकुमार रामनिवास राजेश व मनोज ने बताया कि धान की पनीरी तैयार हो गई है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 07:27 AM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 07:27 AM (IST)
धान रोपाई का कार्य जारी, किसानों ने की व नहरी पानी की मांग
धान रोपाई का कार्य जारी, किसानों ने की व नहरी पानी की मांग

जागरण संवाददाता, कैथल: किसान धान रोपाई के कार्य में जुटे हुए हैं। मजदूर धान रोपते हुए खेतों में नजर आ रहे हैं। धान रोपाई को लेर किसानों के सामने इन दिनों सिचाई को लेकर दिक्कत आ रही है। बरसात न होने से किसानों को धान रोपाई में परेशानी आ रही है। किसान रामकुमार, रामनिवास, राजेश व मनोज ने बताया कि धान की पनीरी तैयार हो गई है। इसके चलते किसानों को धान की रोपाई का कार्य शुरू करना पड़ रहा है। वहीं किसानों को उम्मीद है कि जब तक मानसून प्रदेश में आएगा तो उनकी धान की फसल भी फुटाव लेना शुरू कर देगी। किसानों ने बताया कि अब भले ही गर्मी पड़ रही है लेकिन अब लगाई हुई धान बरसात से पहले अच्छा बढ़वार ले लेगी और बरसात होने के बाद ही धान की फसल को किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी।

नहरों में नहीं है पानी

धान रोपाई का सीजन तो शुरू हो गया है लेकिन अभी तक नहरों में कई जगह पानी नहीं आया है। इसके चलते नहर सूखी पड़ी है। किसानों ने मांग की है कि जल्द से जल्द नहरों में पानी छोड़ा जाए ताकि किसान समय अनुसार अपना खेत तैयार करते रहे। वहीं मजदूर भी अपने काम पर लगे रहे। किसानों को भी परेशानी न हो।

बिजली के समय को बढ़ाया जाए

धान रोपाई के सीजन में ट्यूबवेल चलाने के लिए बिजली की आवश्यकता है। किसानों ने बिजली विभाग से मांग की है कि बिजली के समय में बढ़ोतरी की जाए। ताकि अपना खेत समय अनुसार तैयार होता रहे। किसान को किसी प्रकार की परेशानी न हो। वर्जन-

25 जून तक धान की सीधी बिजाई करें किसान: कर्मचंद

कृषि उपनिदेशक कर्मचंद ने बताया कि जिले भर में एक लाख 40 हजार हेक्टेयर में धान की रोपाई की जाती है। किसानों को धान रोपाई के समय किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। किसानों को धान की सीधी बिजाई के लिए भी जागरूक किया जा रहा है। 25 जून तक धान की सीधी बिजाई किसान कर सकते है। एक जुलाई तक पीआर धान की रोपाई का अच्छा सीजन है। 15 जुलाई तक 1121 धान की रोपाई कर सकते है। 20 जुलाई तक बासमती धान की रोपाई का सीजन है।

chat bot
आपका साथी