पार्षदों ने संभाली वार्डो में सैनिटाइजर का छिड़काव करने की जिम्मेदारी

नगर परिषद (नप) की तरफ से सार्वजनिक स्थानों और वार्डों में सैनिटाइजर का छिड़काव किया जा रहा है। अब पार्षदों ने भी वार्डों में सैनिटाइजर छिड़काव की जिम्मेदारी संभाल ली है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 May 2021 06:13 AM (IST) Updated:Sun, 09 May 2021 06:13 AM (IST)
पार्षदों ने संभाली वार्डो में सैनिटाइजर  का छिड़काव करने की जिम्मेदारी
पार्षदों ने संभाली वार्डो में सैनिटाइजर का छिड़काव करने की जिम्मेदारी

जागरण संवाददाता, कैथल : नगर परिषद (नप) की तरफ से सार्वजनिक स्थानों और वार्डों में सैनिटाइजर का छिड़काव किया जा रहा है। अब पार्षदों ने भी वार्डों में सैनिटाइजर छिड़काव की जिम्मेदारी संभाल ली है। पार्षद मोहन लाल, संजय कुमार, रेखा सिगला, किरण भान अपने-अपने वार्डों में यह अभियान चला चुके हैं। पार्षद स्वयं नप टीम के साथ सैनिटाइजर का छिड़काव कर रहे हैं। इस अभियान के लिए नप ने फायर विभाग की गाड़ी, रोड स्वीपिग मशीन और पांच ट्रैक्टर लगाए हुए हैं।

बता दें कि कोरोना के केस लगातार आ रहे हैं। कोरोना संक्रमण से मौत होने का आंकड़ा भी कम होने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसे में लोगों को संक्रमण से बचाने के लिए सोडियम हाइपोक्लोराइड का छिड़काव किया जा रहा है। पार्षदों ने मांग की थी कि सभी वार्डों में अभियान चलाया जाना चाहिए। शहर में 31 वार्ड हैं और रोजाना वार्डों में अभियान चलाया जा रहा है। रात के समय मुख्य बाजार और सार्वजनिक स्थानों पर छिड़काव किया जाता है। इसके लिए नप ने अलग-अलग टीमें बनाई हुई हैं।

जहां वाहन नहीं जा सकते उन स्थानों के लिए हाथ से स्प्रे करने वाली टंकी से काम लिया जा रहा है। इस कार्य के लिए चार कर्मचारी लगाए हुए हैं। सफाई निरीक्षक प्रदीप कुमार और लखविद्र सिंह की अध्यक्षता में काम किया जा रहा है। कुछ दिन पहले ही कोरोना के प्रभाव को करने से संबंधित कार्यों के लिए नप को दस लाख रुपये की ग्रांट मिली थी। सफाई कर्मचारियों को भी मास्क, सैनिटाइजर और दस्ताने बांटे जा चुके हैं।

अलग- अलग टीमें बनाई गई है

नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी बलबीर सिंह ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों के साथ ही वार्डों में भी सैनिटाइजर का छिड़काव करवाया जा रहा है। पार्षद भी इस कार्य में सहयोग कर रहे हैं। अभियान के लिए अलग-अलग टीमें बनाई हुई हैं।

chat bot
आपका साथी