कोरोना के 14 नए केस मिले, नौ हुए ठीक

रविवार को कोरोना के 14 नए केस मिले हैं वहीं नौ लोग ठीक हुए हैं। रविवार को कोरोना से किसी की मौत नहीं हुई है। ठीक होने वालों में शाह अस्पताल से 2 होम आइसोलेशन में रह रहे सात व्यक्ति शामिल हैं। जिले में 11 हजार 127 कोरोना के मरीजों में से 10 हजार 705 मरीज ठीक हो चुके हैं। अब कोरोना के एक्टिव केस 84 रह गए हैं। अभी तक लिए गए 2 लाख 76 हजार 120 में से 2 लाख 65 हजार 66 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 07:32 AM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 07:32 AM (IST)
कोरोना के 14 नए केस मिले, नौ हुए ठीक
कोरोना के 14 नए केस मिले, नौ हुए ठीक

जागरण संवाददाता, कैथल : रविवार को कोरोना के 14 नए केस मिले हैं, वहीं नौ लोग ठीक हुए हैं। रविवार को कोरोना से किसी की मौत नहीं हुई है। ठीक होने वालों में शाह अस्पताल से 2, होम आइसोलेशन में रह रहे सात व्यक्ति शामिल हैं। जिले में 11 हजार 127 कोरोना के मरीजों में से 10 हजार 705 मरीज ठीक हो चुके हैं। अब कोरोना के एक्टिव केस 84 रह गए हैं। अभी तक लिए गए 2 लाख 76 हजार 120 में से 2 लाख 65 हजार 66 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। जिला का रिकवरी रेट 96.2 प्रतिशत हो गया है। पाजिटिव रेट 4 प्रतिशत है व डेथ रेट 3 प्रतिशत है। बाक्स :होम आइसोलेशन में रह रहे व्यक्तियों की हो रही निरंतर निगरानी

जिले में 57 मरीज होम आइसोलेशन में है। इन लोगों से दूरभाष के माध्यम से संपर्क किया जाता है। ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में होम आइसोलेशन में रह रहे व्यक्तियों को मेडिकल किट, आयुर्वेदिक दवाइयों की होम डिलीवरी की जा रही है। होम आइसोलेशन में रह रहे 9406 व्यक्तियों में से 9349 ठीक हो चुके हैं। बाक्स-

ये है वैक्सीनेशन की स्थिति

जिला में अभी तक 2 लाख 8 हजार 235 व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा चुका है। इनमें से 1 लाख 79 हजार 269 व्यक्तियों को पहली डोज व 28 हजार 966 व्यक्तियों को दूसरी डोज दी जा चुकी है। इनमें 10 हजार 967 हेल्थ केयर वर्कर्स, 7 हजार 597 फ्रंट लाइन वर्कर्स, 18 से 45 वर्ष आयु वर्ग के 66 हजार 687 व्यक्ति व 45 वर्ष आयु वर्ग से ज्यादा के 1 लाख 22 हजार 984 व्यक्ति शामिल हैं। रविवार को कुल 461 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया। अब स्टाक के तौर पर 18630 वैक्सीन उपलब्ध है। इसमें से 12552 कोविशील्ड व 6078 कोवैक्सीन है। शिविर में 184 लोगों ने लगवाई वैक्सीन

कैथल : पंजाब सेवा सदन संस्था के प्रधान ने बताया कि कोरोना से बचाव को लेकर टीकाकरण शिविर लगाया गया। इसमें 100 से ज्यादा लोगों को पहली व 84 लोगों को दूसरी डोज लगी। कहा जिस तरह सामाजिक धार्मिक संस्थाओं ने कोरोना को हराने के बीड़ा उठाया है। अब वह दिन दूर नहीं जब हम कोरोना महामारी से पूरी तरह मुक्ति पा लेंगे। लोगों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में वैक्सीन लगवानी चाहिए। इस अवसर पर इंद्रजीत सरदाना, योग राज बत्रा, अशोक आर्य, तुलसी दास सचदेवा, मनोहर लाल आहूजा, राज कुमार मुखीजा, सतीश राजपाल, सुरिद्र अरोड़ा, यश तनेजा, सन्दीप मलिक मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी