सीवन-सौथा मार्ग का निर्माण कार्य शुरू

सीवन से फिरोजपुर जाने वाले मुख्य मार्ग को ऊंचा उठाकर उस पर ब्लाक लगाने का कार्य शुक्रवार से शुरू हो गया है। इस मार्ग का निर्माण मुख्य मार्ग से पशु अस्पताल तक किया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Feb 2019 10:41 AM (IST) Updated:Sat, 23 Feb 2019 10:41 AM (IST)
सीवन-सौथा मार्ग का निर्माण कार्य शुरू
सीवन-सौथा मार्ग का निर्माण कार्य शुरू

संवाद सहयोगी, सीवन : सीवन से फिरोजपुर जाने वाले मुख्य मार्ग को ऊंचा उठाकर उस पर ब्लाक लगाने का कार्य शुक्रवार से शुरू हो गया है। इस मार्ग का निर्माण मुख्य मार्ग से पशु अस्पताल तक किया जाएगा। इसके अलावा सौथा रोड व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मार्ग का निर्माण कार्य आरंभ होगा। इस पर करीब दो करोड़ 50 लाख रुपये खर्च होंगे। एक दर्जन गांवों व कन्या स्कूल और पशु अस्पताल को जाने वाले इस मार्ग को ऊंचा उठाकर इस पर ब्लाक लगाने को लेकर ग्रामीण वर्षों से मांग कर रहे थे। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य को शुरू करवाने के लिए हलका विधायक कुलवंत बाजीगर व कस्बा सरपंच का धन्यवाद किया। इसके बनने से गर्ल स्कूल जाने वाली छात्राओं, पशु अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जाने वाले लोगों और गांव फिरोजपुर, मलिकपुर, डोहर, खुराना, रसूलपुर, कवारतन प्रेमपुरा, नौच, दयौरा व क्योड़क जाने वाले लोगों को राहत मिलेगी। इसके अलावा सौथा मार्ग बनने से सौथा, हरनौला, सैर, उमेदपुर, जनेदपुर, पहाड़पुर और अस्पताल मार्ग बनने से गो¨बदपुरा, फर्शमाजरा, खेड़ी गुलाम अली, लेंडर कीमा, लैंडर पीर जादा, गौहरा, प्रभोत के लोगों को राहत मिलेगी। ग्रामीण अशोक, बलजीत, जंगीर ¨सह, जयपाल, नसीब ¨सह व अशोक बंसल ने कहा कि सरपंच व विधायक के प्रयास से मांग पूरी हुई है। सरपंच प्रतिनिधि अमरेंद्र ¨सह खारा ने कहा कि इस पर करीब दो करोड़ पचास लाख रुपये खर्च होंगे, निर्माण कार्य शुरू हो गया है।

chat bot
आपका साथी