जल्द शुरू होगा नंदीशाला में शेड निर्माण का कार्य

नगर परिषद की ओर से नंदीशाला में शेड बनाने के लिए ठेकेदार को वर्क ऑर्डर जारी किया जाना है। नप अधिकारी कागजी प्रक्रिया पूरी कर चुके हैं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 30 Sep 2020 06:01 AM (IST) Updated:Wed, 30 Sep 2020 06:01 AM (IST)
जल्द शुरू होगा नंदीशाला में शेड निर्माण का कार्य
जल्द शुरू होगा नंदीशाला में शेड निर्माण का कार्य

जागरण संवाददाता, कैथल : नगर परिषद की ओर से नंदीशाला में शेड बनाने के लिए ठेकेदार को वर्क ऑर्डर जारी किया जाना है। नप अधिकारी कागजी प्रक्रिया पूरी कर चुके हैं। अब जिला पालिका आयुक्त से अंतिम स्वीकृति का इंतजार है। उनसे स्वीकृति मिलते ही शेड बनने का कार्य शुरू हो जाएगा। शेड निर्माण पर 25 लाख रुपये खर्च किए जाने हैं। दो साल से नगरपरिषद ने पशुओं को पकड़ने का टेंडर नहीं लगाया है।

इस कारण लगातार शहर में बेसहारा पशुओं की समस्या बढ़ रही है। करीब 700 पशु सड़कों पर घूमते हैं। प्रशासन की ओर से इनके चारे को लेकर भी कोई प्रबंध नहीं किया गया है। चारा नहीं मिलने के कारण पशु कचरे के ढेरों में मुंह मारते रहते हैं। गंदगी खाने से पशु बीमार हो जाते हैं और दम तोड़ देते हैं।

शहर की समाजसेवी संस्थाएं कई बार प्रशासन से पशुओं को पकड़ने की मांग कर चुकी हैं। उसके बाद भी कोई समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। सड़कों पर पशुओं की संख्या बढ़ने के कारण हादसे भी बढ़ रहे हैं। करीब एक महीने में तीन लोगों की मौत बेसहारा पशुओं के कारण हो चुकी है। अगर प्रशासन ने जल्द ही कोई समाधान नहीं किया तो यह एक बड़ी समस्या बन सकती है।

सभी कागजी कार्रवाई पूरी हो चुकी है

नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि नंदीशाला में शेड निर्माण को लेकर सभी कागजी कार्रवाई पूरी हो चुकी है। जिला पालिका आयुक्त की स्वीकृति मिलते ही काम शुरू कर दिया जाएगा। शेड बनने के बाद पशुओं को पकड़ने का टेंडर भी लगा दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी