मार्च के अंत तक पूरा होगा कैथल-करनाल फोरलेन रोड का निर्माण कार्य

मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत मार्च के अंत तक कैथल-करनाल फोरलेन रोड का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। यह निर्माण कार्य वर्ष 2017 में शुरू हुआ था।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Jan 2021 08:59 AM (IST) Updated:Thu, 21 Jan 2021 08:59 AM (IST)
मार्च के अंत तक पूरा होगा कैथल-करनाल फोरलेन रोड का निर्माण कार्य
मार्च के अंत तक पूरा होगा कैथल-करनाल फोरलेन रोड का निर्माण कार्य

जागरण संवाददाता, कैथल : मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत मार्च के अंत तक कैथल-करनाल फोरलेन रोड का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। यह निर्माण कार्य वर्ष 2017 में शुरू हुआ था, लेकिन तीन साल बीतने के बावजूद यह अधूरा है। यह अपनी निर्धारित तारीख में तो पूरा नहीं हुआ, लेकिन उम्मीद है कि 31 मार्च तक पूरा हो जाएगा। इस रोड पर रसीना से निसिग और पूंडरी से रसीना तक निर्माण कार्य अधर में लटका है, जिसके मार्च माह के अंत तक पूरा होने की उम्मीद हैं।

बता दें कि यह प्रोजेक्ट मुख्यमंत्री मनोहर लाल की घोषणा के तहत दिया गया है। इसके पूरा होने के बाद कैथल से करनाल तक का सफर महज डेढ़ घंटे तक का ही रह जाएगा।

2017 में शुरू था कार्य, इस साल होगा पूरा

वर्ष 2015 में सीएम मनोहर लाल ने इस प्रोजेक्ट की घोषणा पूंडरी में आयोजित रैली में की थी। इस पर वर्ष 2017 के अंत में कार्य शुरू हुआ था। इस कार्य के गत वर्ष दिसंबर तक पूरा होना था, लेकिन कोरोना के कारण इसके निर्माण पूरा होने में देरी हुई है। इस प्रोजेक्ट के निर्माण पर 162 करोड़ खर्च हो रहे हैं। करनाल और कैथल जिले के लोक एवं निर्माण विभाग की ओर से फोरलेन सड़क का निर्माण किया जा रहा है। दोनों जिलों को 81-81 करोड़ रुपये का बजट मिला है। कैथल में 25 तो करनाल में 30 किलोमीटर तक निर्माण कार्य करवाया जा रहा है।

वर्जन :

पिछले वर्ष कोरोना के कारण कार्य रुक गया था। जिस कारण पूंडरी से आगे सड़क का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया है। अब जून के अंत तक प्रोजेक्ट जरूर पूरा कर लिया जाएगा। जिसके बाद यहां पर वाहन चालकों को कोई परेशानी नहीं होगी।

- गुरप्रीत सिंह, एसडीओ, लोक एवं निर्माण विभाग, पूंडरी, कैथल।

chat bot
आपका साथी