शहर में सिटी स्क्वेयर का निर्माण कार्य शुरू

पुराने बस स्टैंड पर बनाए जाने वाले सिटी स्क्वेयर का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। जींद की मैसर्ज गर्ग एंड कंपनी ने निर्माण का ठेका लिया है। 38 करोड़ 45 लाख रुपये से सिटी स्क्वेयर का निर्माण कार्य होना है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Sep 2018 11:21 PM (IST) Updated:Fri, 14 Sep 2018 11:21 PM (IST)
शहर में सिटी स्क्वेयर  का निर्माण कार्य शुरू
शहर में सिटी स्क्वेयर का निर्माण कार्य शुरू

जागरण संवाददाता, कैथल : पुराने बस स्टैंड पर बनाए जाने वाले सिटी स्क्वेयर का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। जींद की मैसर्ज गर्ग एंड कंपनी ने निर्माण का ठेका लिया है। 38 करोड़ 45 लाख रुपये से सिटी स्क्वेयर का निर्माण कार्य होना है।

नगर परिषद की ओर से करीब 31 करोड़ रुपये का टेंडर लगाया गया था। कंपनी ने प्लस में टेंडर भरा जिस कारण अब इस पर 38 करोड़ 45 लाख रुपये खर्च होंगे। फिलहाल लेबर के रहने के लिए कमरे बनाए जा रहे हैं। निर्माण के लिए सामग्री भी मंगवाई जा रही है।

शहर के लोगों को जल्द ही सबसे बड़े प्रोजेक्ट सिटी स्क्वेयर का तोहफा मिल जाएगा। शहर के लोगों को इससे बहुत फायदा होगा। सिटी स्क्वेयर में वाहनों के लिए मल्टी पार्किंग की सुविधा की जाएगी। इसके साथ ही शहर के सभी बैंक सिटी स्क्वेयर में शिफ्ट किए जाएंगे ताकि शहर में जाम की समस्या ना रहे।

बॉक्स

हेड आफिस भेजी गई थी फाइल

सिटी स्क्वेयर के निर्माण के लिए टेंडर लगा गए थे। दो बार टेंडर कैंसल होने के बाद तीसरी बार में जींद की मैसर्ज गर्ग एंड कंपनी ने टेंडर भरा है। फर्म ने टेंडर 28 प्रतिशत प्लस में भरा था। अंतिम स्वीकृति के लिए फाइल को विभाग के हेड आफिस भेजा गया था। वहां से अनुमति मिलने के बाद ही अब निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है।

बॉक्स

चार साल करना पड़ा था इंतजार

सिटी स्क्वेयर के निर्माण की तकनीकी स्वीकृति के लिए करीब चार साल लग गए थे। कई बार फाइल शहरी स्थानीय निकाय विभाग के पास भेजी गई। हर बार कोई ना कोई आपत्ति लगाकर फाइल वापस आ जाती थी। लोगों को भी इसे लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। कैथल की डीसी रही सुनीता वर्मा के प्रयासों के बाद ही विभाग से तकनीकी स्वीकृति मिल पाई थी।

वर्जन

सिटी स्क्वेयर निर्माण के लिए सभी कागजी कार्रवाई पूरी हो चुकी है। निर्माण करने वाली कंपनी ने काम करना भी शुरू कर दिया है। सिटी स्क्वेयर बनने से शहर के लोगों को बहुत फायदा होगा।

-कुलदीप मलिक, सचिव नगर परिषद। ---------------

chat bot
आपका साथी