दो दिन में शुरू होगा नंदीशाला में शेड निर्माण का कार्य

नगर परिषद की ओर से नंदीशाला में शेड का निर्माण किया जाना है। दो दिन में शेड बनाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। नप कार्यकारी अधिकारी अशोक कुमार और एक्सईएन हिमांशु लाटका ने वर्क ऑर्डर वाली फाइल पर हस्ताक्षर कर दिए हैं

By JagranEdited By: Publish:Tue, 29 Sep 2020 06:21 AM (IST) Updated:Tue, 29 Sep 2020 06:21 AM (IST)
दो दिन में शुरू होगा नंदीशाला  में शेड निर्माण का कार्य
दो दिन में शुरू होगा नंदीशाला में शेड निर्माण का कार्य

जागरण संवाददाता, कैथल : नगर परिषद की ओर से नंदीशाला में शेड का निर्माण किया जाना है। दो दिन में शेड बनाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। नप कार्यकारी अधिकारी अशोक कुमार और एक्सईएन हिमांशु लाटका ने वर्क ऑर्डर वाली फाइल पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। जिला पालिका आयुक्त कुलधीर सिंह की ओर से अंतिम स्वीकृति दी जानी है। शेड निर्माण पर 25 लाख रुपये खर्च किए जाने हैं। शेड बनने के बाद नप बेसहारा पशुओं को पकड़ने का टेंडर लगाएगी। जरूरत के हिसाब से नंदीशाला में पशुओं को छोड़ दिया जाएगा। नंदीशाला में करीब दो एकड़ खाली जगह है। उस जगह में शेड बनाया जाएगा ताकि पशुओं को सहारा मिल सके। शहर में करीब 700 बेसहारा पशु सड़कों पर हैं। दैनिक जागरण की ओर से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के बाद ही नप की ओर से नंदीशाला में शेड निर्माण के लिए 25 लाख खर्च करने का टेंडर लगाया था। सबसे ज्यादा करनाल रोड, ढांड रोड, ऋषि नगर, बालाजी कालोनी, अंबाला रोड, अमरगढ़ गामड़ी, माता गेट पर पशु हैं। इन पशुओं के कारण सड़क हादसे भी बढ़ रहे हैं। रात के समय पशु सड़कों पर आकर बैठ जाते हैं, जिनसे हादसा होने का खतरा बढ़ जाता है।

पशुओं को पकड़ने का टेंडर लगाया जाएगा

नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि दो दिन में नंदीशाला में शेड निर्माण का कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। शेड बनने के बाद पशुओं को पकड़ने का टेंडर लगाया जाएगा।

chat bot
आपका साथी