लोकतंत्र की आत्मा है भारत का संविधान : ईश्वर सिंह

जागरण संवाददाता कैथल गुहला विधायक ईश्वर सिंह ने कहा कि भारत का संविधान लोकतंत्र की आ

By JagranEdited By: Publish:Fri, 27 Nov 2020 06:25 AM (IST) Updated:Fri, 27 Nov 2020 06:25 AM (IST)
लोकतंत्र की आत्मा है भारत का संविधान : ईश्वर सिंह
लोकतंत्र की आत्मा है भारत का संविधान : ईश्वर सिंह

जागरण संवाददाता, कैथल : गुहला विधायक ईश्वर सिंह ने कहा कि भारत का संविधान लोकतंत्र की आत्मा है। यह संविधान 26 नवंबर 1949 को अंगीकृत व अधिनियमित किया गया था। हमारा संविधान नागरिकों को नैतिक कर्तव्यों, मौलिक अधिकारों एवं अभिव्यक्ति की आजादी प्रदान करता है और समानता का पूरक है। विधायक ईश्वर सिंह संविधान दिवस के अवसर पर जगदीशपुरा स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर राजकीय कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्रिसिपल डॉ. ऋषिपाल बेदी ने की। विधायक ने कार्यक्रम का शुभारंभ दीपशिखा प्रज्ज्वलित करके किया। इससे पहले विधायक ने कॉलेज परिसर में भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने की आधारशिला रखी।

विधायक ईश्वर सिंह ने कहा कि आज के दिन को पूरे देश में संविधान दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इसी दिन वर्ष 1949 में संविधान सभा की बैठक में संविधान का प्रारूप तैयार किया गया है। संविधान सभा के प्रारूप कमेटी के अध्यक्ष भीम राव अंबेडकर थे।

संविधान दिवस पर हम संविधान निर्माता भारत रत्न एवं महान समाज सुधारक बाबा साहेब डॉ. भीम राव अंबेडकर के अथक प्रयासों को भी याद करते हैं। हमारा संविधान विश्व का सबसे बड़ा संविधान है, जो सख्त और लचीला भी है। प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह भारत के संविधान को स्वीकारते हुए उसे अपनाएं और उसमें अपनी सच्ची आस्था रखे।

इस अवसर पर प्रीतम कौलेखां, डॉ. अनिता अरोड़ा, राजेंद्र, डॉ. सीमा, जगदीश मेहरा, महावीर सिंह, गजे सिंह, राजेश, प्रीतम मेहरा, रामेश्वर सिरोही, कृष्ण सिरोही, राजेश सिंहमार, रामकुमार मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी