कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मिलकर शुरू किया ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर सेवा अभियान : सुरजेवाला

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव रणदीप सुरजेवाला ने बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मिलकर जरूरतमंद मरीजों के लिए मुफ्त ऑक्सीजन सेवा की शुरुआत की है। 30 ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर के साथ ऑक्सीजन सिलेंडर सेवा की शुरुआत हुई है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 May 2021 06:09 AM (IST) Updated:Sat, 15 May 2021 06:09 AM (IST)
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मिलकर शुरू किया
ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर सेवा अभियान : सुरजेवाला
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मिलकर शुरू किया ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर सेवा अभियान : सुरजेवाला

जागरण संवाददाता, कैथल : कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव रणदीप सुरजेवाला ने बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मिलकर जरूरतमंद मरीजों के लिए मुफ्त ऑक्सीजन सेवा की शुरुआत की है। 30 ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर के साथ ऑक्सीजन सिलेंडर सेवा की शुरुआत हुई है। दो चार्ली टोर्नेडो मशीन से जिले के साथ साथ पूरे कुरुक्षेत्र और जींद जिले में भी छिड़काव किया जाएगा। सुरजेवाला किसान भवन में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने बताया कि जिले के सभी सरकारी अस्पतालों के डाक्टर्स, प्राइवेट अस्पतालों को पीपीई किट सहित अन्य संसाधन पहुंचाए जा रहे हैं। कैथल के अलावा कुरुक्षेत्र और जींद में भी जरूरत पड़ने पर ऑक्सीजन सिलेंडर और दवा का इंतजाम किया जाएगा। इस मौके पर सुदीप सुरजेवाला, रामनिवास मित्तल, पवन थरेजा, अश्विनी शोरेवाला, बहादुर सैनी, सुरेंद्र रांझा, कविराज शर्मा, धर्मवीर कैमिस्ट,राजेंद्र शर्मा मौजूद थे।

सेवा भाव से उदासीन है सरकार

सुरजेवाला ने कहा कि सरकारी आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव केसों की संख्या छह लाख पार कर गई है। देश में भी सरकारी आंकड़ों की मानें तो कोरोना से होने वाली मौतों का आंकड़ा ढाई लाख को पार कर गया है। भाजपा-जजपा सरकार के नेता अपनी जिम्मेदारी से पीछा छुड़वा भाग खड़े हुए हैं। सरकार जनता के इस सेवा भाव से पूरी तरह उदासीन है। गांव में कोरोना से होने वाली मृत्यु के आंकड़े भी चिताजनक हैं। प्रदेश में रेमडेसिविर इंजेक्शन, आइवरमेक्टिन इंजेक्शन, टोसिलिजुमैब इंजेक्शन की कालाबाजारी खुलेआम हो रही है। पीएम केयर फंड में लगभग 20 हजार करोड़ रुपये इकट्ठा हुआ और मुख्यमंत्री आपदा राहत फंड में 250 करोड़ रुपये इकट्ठा हुआ, वह पैसा कहां गया सरकार बताए।

chat bot
आपका साथी