भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल : तंवर

पूर्व सांसद डा.अशोक तंवर ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है और इसका आम आदमी के हितों से कोई लेना देना नहीं है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 10 Jul 2020 09:03 AM (IST) Updated:Fri, 10 Jul 2020 09:03 AM (IST)
भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल : तंवर
भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल : तंवर

संवाद सहयोगी, पूंडरी: पूर्व सांसद डा.अशोक तंवर ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है और इसका आम आदमी के हितों से कोई लेना देना नहीं है। वे गांव फतेहपुर में मास्टर योगिद्र के निवास पर पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में सरकार लोगों की मदद करने की बजाए उनकी दुश्मन बनी हुई है। जनता पर नए-नए फरमान थोपे जा रहे है और बेरोजगारी निरंतर बढ़ रही है। उस पर पेट्रोलियम पदार्थों के बढ़ते दामों ने जनता की कमर तोड़ने का काम किया है, मजदूर और किसान वर्ग बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। केंद्र सरकार के 20 लाख करोड़ के पैकेज का अंश मात्र भी आम जन तक नहीं पहुंचा है। सरकार दावे कर रही है कि वो आम जन तक हर तरह की राहत पहुंचा रही है, लेकिन लोगों के हाथ खाली है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के कारण जहां उद्योग धंधे चौपट हो चुके हैं, वहीं किसानों की लागत भी कई गुणा तक बढ़ चुकी है। ऐसे में सरकार को सभी वर्गों को राहत देने का काम करना चाहिए था और उसमें मध्यम वर्ग का भी ध्यान रखना चाहिए था।

chat bot
आपका साथी