सीएम ने वीसी से पार्क कम व्यायामशाला का किया उद्घाटन

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से धेरडू गांव में व्यायामशाला का उद्घाटन किया। इसमें सांसद नायब सैनी ने मुख्यातिथि थे। इसकी अध्यक्षता पर्यटन निगम के चेयरमैन व पूंडरी विधायक रणधीर गोलन ने की।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Jul 2020 09:25 AM (IST) Updated:Mon, 06 Jul 2020 09:25 AM (IST)
सीएम ने वीसी से पार्क कम व्यायामशाला का किया उद्घाटन
सीएम ने वीसी से पार्क कम व्यायामशाला का किया उद्घाटन

संवाद सहयोगी, ढांड :

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से धेरडू गांव में व्यायामशाला का उद्घाटन किया। इसमें सांसद नायब सैनी ने मुख्यातिथि थे। इसकी अध्यक्षता पर्यटन निगम के चेयरमैन व पूंडरी विधायक रणधीर गोलन ने की। कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल के निर्देशों पर जिला स्तर पर बनी पार्क कम व्यायामशाला के उद्घाटन के शिलापट्ट का अनावरण सांसद नायब सैनी व चेयरमैन रणधीर गोलन ने किया। उनके साथ जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर, पूर्व विधायक तेजबीर सिंह, डीसी सुजान सिंह, एडीसी सतबीर सिंह कुंडू, एसडीएम कमलप्रीत कौर मौजूद रही।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरू पूर्णिमा पर व्यायामशालाओं का उद्घाटन करना गुरूजनों का भेंट देने के समान है। पूरे प्रदेश में एक हजार व्यायामशालाएं खोलने का लक्ष्य रखा गया है, जिनमें से 511 व्यायामशाला बनकर तैयार हो चुकी है। आगामी तीन-चार माह में 300 व्यायामशालाएं तैयार हो जाएंगी। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए योग आयुर्वेद पद्धति बहुत जरूरी है। भविष्य में इन व्यायामशालाओं के रख-रखाव की जिम्मेदारी जिला परिषद को सौंपी जाएगी, ताकि इन सभी का ठीक प्रकार से रख-रखाव हो सके। व्यायामशालाओं में वेलनेस सेंटर खोले जाएंगे। इनमें एक हजार आयुष सहायक रखे जाएंगे, जोकि लोगों को आयुर्वेदिक दवाईयों का लाभ देने के साथ-साथ उन्हें जागरूक भी करेंगे।

सीएम ने दी 110 व्यायामशालाओं की सौगात

सांसद नायब सिंह सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने प्रदेशभर में 110 व्यायामशालाओं का उद्घाटन करके सौगात दी है। पिछले वर्ष भी पार्क कम व्यायामशालाओं का उद्घाटन किया गया था। इन व्यायामशालाओं को ग्रामीण अंचल में रहने वाले लोग उपयोग कर रहे हैं। सरकार की सोच है कि प्रत्येक व्यक्ति स्वस्थ रहे। स्वस्थ होंगे तो बीमारियों से भी निजात मिलेगी। विधायक रणधीर गोलन ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पार्क कम व्यायामशालाओं की सौगात देकर सराहनीय कार्य किया है।

इस मौके पर रणदीप कौल, सरपंच देवीलाल गोलन, अमित गोलन, सुभाष हजवाना, विनोद, देवीदयाल, ईशम साकरा, डीडीपीओ जसविद्र सिंह मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी