त्योहारी सीजन शुरू होते ही सक्रिय हुआ सीएम उड़नदस्ता

त्योहारी सीजन शुरू होते ही सीएम फ्लाइंग उड़नदस्ता भी सक्रिय नजर आ रहा है। पिछले 2

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Oct 2020 06:02 AM (IST) Updated:Sun, 25 Oct 2020 06:02 AM (IST)
त्योहारी सीजन शुरू होते ही सक्रिय हुआ सीएम उड़नदस्ता
त्योहारी सीजन शुरू होते ही सक्रिय हुआ सीएम उड़नदस्ता

जागरण संवाददाता, कैथल : त्योहारी सीजन शुरू होते ही सीएम फ्लाइंग उड़नदस्ता भी सक्रिय नजर आ रहा है। पिछले 28 दिनों में शहर में यह तीसरी रेड है। जहां 26 सितंबर को खुराना रोड स्थित अचार की फैक्टरी पर छापेमारी करते हुए छह सैंपल लिए थे, वहीं एक सप्ताह में घी की फैक्टरी पर दूसरी रेड है। चार दिन पहले शेरगढ़ रोड स्थित शिव नगर में घी के तीन सैंपल लिए थे, वहीं शनिवार को शक्ति नगर में घी की फैक्टरी पर रेड करते हुए पांच सैंपल लिए हैं। दोनों जगहों पर मिलावटी घी तैयार करने की आशंका के चलते छापेमारी की गई है। अगले सप्ताह तक सैंपल रिपोर्ट आने की संभावना है।

शिव कालोनी में घी की फैक्टरी पर जो छापेमारी की थी उसके संचालक के खिलाफ सिविल लाइन थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था। इस मामले को लेकर जांच की जा रही है। दोनों फैक्टरियों में रेड करते हुए लिए गए आठ सैंपलों की रिपोर्ट आने के बाद ही घी की गुणवत्ता के बारे में जानकारी मिल पाएगी। तब तक तैयार किए हुए घी को सील कर दिया है, जो संबंधित पुलिस थानों के कब्जे में रहेगा।

सुनसान कालोनियों में गोदाम बना तैयार कर रहे खाद्य पदार्थ

खाद्य पदार्थों में मिलावट का धंधा करने वाले मिलावटखोर शहर की आसपास कालोनियों में गोदाम बना खाद्य पदार्थ तैयार करते हैं। इसके बाद त्योहारी सीजन का फायदा उठाते हुए शहर में सप्लाई करते हैं। सस्ते भाव में घी, क्रीम, मिठाई सहित अन्य खाद्य पदार्थ मिलने के लालच में लोग खरीद लेते हैं। यह मिलावटी खाद्य पदार्थ लोगों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हैं। मिलावटखोरों पर शिकंजा कसने के लिए सीएम फ्लाइंग की टीम आए दिन शहर में रेड करते हुए सैंपलिग कर रही है। फूड सेफ्टी ऑफिसर डा. राजीव शर्मा ने बताया कि खाद्य पदार्थों में मिलावट की जानकारी मिले तो विभाग को सूचित करें। ऐसे लोगों पर शिकंजा कसते हुए सैंपल लिए जाएंगे।

दुकानदारों में मचा हड़कंप

सीएम फ्लाइंग की इस रेड से शहर के खाद्य पदार्थ विक्रेताओं में हड़कंप मचा हुआ है। जैसे ही छापेमारी के बारे में जानकारी मिली तो कई दुकानदार दुकानें बंद कर घरों को निकल लिए। टीम की इस कार्रवाई को लेकर एक दूसरे को फोन करते दिखे। दुकानदारों का कहना है कि दीपावली का सीजन नजदीक है। एक तो पहले ही कोरोना महामारी की मार झेल रहे हैं, दूसरा सीएम फ्लाइंग की इस कार्रवाई से धंधा चौपट हो रहा है।

अचार फैक्टरी से लिए गए छह में

से चार सैंपल की रिपोर्ट फेल

कैथल : सीएम फ्लाइंग द्वारा 26 सितंबर को खुराना रोड स्थित अचार की फैक्टरी पर की गई छापेमारी के बाद छह सैंपल लिए थे। इनमें से चार सैंपलों की रिपोर्ट फेल आई है। फैक्टरी संचालक सुरेश कुमार के खिलाफ सिटी थाना पुलिस ने केस दर्ज किया था। फैक्टरी को विभाग ने सील कर दिया था। यहां से 160 ड्रम अचार मिले थे। एक ड्रम में करीब 200 किलो अचार तैयार किया जाता है। अचार के अलावा शरबत और टमाटर कैचअप भी तैयार किया जाता था। कई प्रकार के अचार तैयार कर शहर में सप्लाई किए जाते थे। फैक्टरी में भारी मात्रा में अचार तैयार किया जाता था, जो शहर सहित आसपास कस्बों में सप्लाई होता था। बाइक और रेहड़ी वाले भी अचार को खुला रखते हुए गांव में बेचते थे। सस्ता के चक्कर में लोग अचार भी खरीदते थे।

chat bot
आपका साथी