जिले में खराब हुई फसल की 5.2 करोड़ की क्लेम राशि हुई जारी

किसानों के लिए राहतभरी खबर है। कैथल जिले में बीमा कंपनी ने पांच करोड़ दो लाख रुपये की क्लेम राशि जारी की है। यह राशि खरीफ 2020 की फसल धान कपास और बाजरा की औसतन पैदावार कम होने पर जारी हुई है। जिले के करीब छह हजार से लेकर दस हजार तक किसानों को यह क्लेम राशि का मिलने का अनुमान है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Mar 2021 06:42 AM (IST) Updated:Fri, 26 Mar 2021 06:42 AM (IST)
जिले में खराब हुई फसल की 5.2 करोड़ की क्लेम राशि हुई जारी
जिले में खराब हुई फसल की 5.2 करोड़ की क्लेम राशि हुई जारी

जागरण संवाददाता, कैथल: किसानों के लिए राहतभरी खबर है। कैथल जिले में बीमा कंपनी ने पांच करोड़ दो लाख रुपये की क्लेम राशि जारी की है। यह राशि खरीफ 2020 की फसल धान, कपास और बाजरा की औसतन पैदावार कम होने पर जारी हुई है। जिले के करीब छह हजार से लेकर दस हजार तक किसानों को यह क्लेम राशि का मिलने का अनुमान है।

बता दें कि किसानों ने फसल बीमा योजना के तहत खरीफ 2020 के तहत 46 हजार 653 किसानों ने बीमा करवाया हुआ था। खरीफ 2020 में जिलेभर के अनेक जगह पैदावार कम हुई थी। उसके बाद विभाग की तरफ से आवेदन लिए थे। उसके बाद खेतों में क्रॉप कटिग एक्सपेरिमेंट करवाए गए। प्रत्येक गांव में क्रॉप कटिग हुई और यहां औसत से कम पैदावार निकली उसे क्लेम माना गया। इसी क्लेम के आधार पर किसानों को बीमा कंपनी ने भुगतान किया है।

कपास व धान उत्पादक किसानों को सर्वाधिक लाभ-

कपास व धान उत्पादक किसानों को बीमा क्लेम का सबसे अधिक लाभ मिला है, क्योंकि इसी फसल पर औसत से कम पैदावार आई है।

कैथल में खरीफ 2020 में एक लाख 55 हेक्टेयर में धान की पैदावार हुई थी। 55 हजार हेक्टेयर में नरमा व पांच हजार में बाजरा की बिजाई की गई थी। बीमा कंपनी ने नरमा व धान की औसत पैदावार कम होने पर भुगतान राशि किसानों के खाते में जारी की है। सरकार द्वारा धान फसल का प्रीमियम 679 रुपए, कपास फसल के लिए प्रीमियम राशि 1650 रुपये व बाजरा फसल के लिए प्रीमियम राशि 319 रुपये प्रति एकड़ निर्धारित की गई थी। उस राशि अनुसार बीमा हुआ था।

20 करोड़ के करीब क्लेम आने का अनुमान-

कृषि अधिकारियों का मानना है कि अभी पहली किस्त ही बीमा क्लेम की जारी हुई है। अभी ओर क्लेम राशि जारी होनी है। कैथल में 30 करोड़ के करीब भुगतान आने की उम्मीद क्रॉप कटिग के हिसाब से जताई जा रही है। अभी हजारों और किसानों को इसका लाभ मिलने की उम्मीद है। हालांकि बीमा कंपनी की ओर से विभाग को विस्तृत विवरण उपलब्ध करवाया जा रहा है। जल्द बीमा कंपनी राशि जारी करेगी। नुकसान की भरपाई के लिए बीमा कंपनी किसानों का प्रति हेक्टेयर बीमा करती है।

किसानों के खाते में पहली किस्त जारी हो गई है

कृषि उपनिदेशक कर्मचंद ने बताया कि किसानों के खाते में पहली किस्त जारी हो गई है। इससे पहले किसानों से आवेदन लिए गए थे, उसके बाद कंपनी व कृषि विभाग के अधिकारियों ने मिलकर खेतों का दौरा किया था। उसके बाद क्रॉप कटिग आधार पर मुआवजा राशि के लिए कंपनी को डाटा भेजा गया था।

chat bot
आपका साथी