सिटी स्क्वेयर का खुला टेंडर अब तकनीकी पहलू पर मंथन

जागरण संवाददाता, कैथल : शुक्रवार को शहर के सबसे शुक्रवार को शहर के सबसे बड़े प्रोजेक्ट सिटी स्क्वेयर का तकनीकी रूप से टेंडर खोल दिया गया। टेंडर तीसरी बार खोला गया है। इससे पहले दो बार यह टेंडर खोला गया था, लेकिन फर्मों ने आवेदन ही नहीं किए थे। करीब 32 करोड़ रुपये की लागत से सिटी स्क्वेयर का निर्माण होना है। सिटी स्क्वेयर का तकनीकी

By JagranEdited By: Publish:Fri, 27 Jul 2018 11:00 PM (IST) Updated:Fri, 27 Jul 2018 11:00 PM (IST)
सिटी स्क्वेयर का खुला टेंडर अब तकनीकी पहलू पर मंथन
सिटी स्क्वेयर का खुला टेंडर अब तकनीकी पहलू पर मंथन

जागरण संवाददाता, कैथल : शुक्रवार को शहर के सबसे बड़े प्रोजेक्ट सिटी स्क्वेयर का तकनीकी रूप से टेंडर खोल दिया गया। टेंडर तीसरी बार खोला गया है। इससे पहले दो बार यह टेंडर खोला गया था, लेकिन फर्मों ने आवेदन ही नहीं किए थे। करीब 32 करोड़ रुपये की लागत से सिटी स्क्वेयर का निर्माण होना है। जींद की गर्ग एंड कंपनी ने टेंडर भरा हुआ था। फिलहाल वित्तीय रूप से टेंडर खोलना बाकी है। अब इस फर्म को टेंडर दिया जा सकता है।

अब रेट चेक किया जाएगा और उसके बाद फाइल को शहरी स्थानीय निकाय विभाग में भेजा जाएगा। अनुमति मिलने पर ही वर्क आर्डर दिया जाएगा।

आवेदन नही आने पर दो बार यह टेंडर कैंसल हो चुके थे। टेंडर के लिए पहले 11 जून का समय रखा गया था, लेकिन आवेदन ना आने के कारण तारीख 15 जून तक बढ़ा दिया गया था। 15 के बाद दो जुलाई को टेंडर खोला गया। आवेदन नहीं आने के कारण 25 जुलाई को तीसरी बार टेंडर खोला जाना था।

नप चेयरपर्सन सीमा कश्यप ने बताया कि शुक्रवार को टेंडर खोल दिया गया है। फर्म ने क्या रेट भरा है उसके बाद ही फाइल को विभाग के पास भेजा जाएगा। उम्मीद है कि जल्द ही काम शुरू हो जाएगा।

chat bot
आपका साथी