सीआइए वन पुलिस ने दो महिला तस्करों को किया गिरफ्तार

सीआइए वन पुलिस ने दो महिलाओं को 35 ग्राम स्मैक सहित गिरफ्तार किया है। आरोपित महिलाओं को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Oct 2018 01:31 AM (IST) Updated:Sun, 28 Oct 2018 01:31 AM (IST)
सीआइए वन पुलिस ने दो महिला तस्करों को किया गिरफ्तार
सीआइए वन पुलिस ने दो महिला तस्करों को किया गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, कैथल :

सीआइए वन पुलिस ने दो महिलाओं को 35 ग्राम स्मैक सहित गिरफ्तार किया है। आरोपित महिलाओं को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सीआइए-वन प्रभारी इंस्पेक्टर सुभाष चंद की टीम जींद बाईपास पर मौजूद थी। इसी दौरान जानकारी मिली कि प्यौदा रोड कैथल निवासी विवाहिता बिमला के पास रिटौली जिला जींद निवासी विवाहिता इशमी आई हुई है। दोनों महिलाए स्मैक बेचने का अवैध धंधा करती है, जो हाल ड्रेन पुल प्यौदा रोड पर स्मैक बेच रही है। पुलिस ने दबिश देते हुए दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित बिमला की चुन्नी में बंधे पोलिथीन से 20 ग्राम व इशमी से 15 ग्राम स्मैक बरामद हुई। थाना सिविल लाइन में मामला दर्ज कर लिया है। भगौड़े आरोपित को किया गिरफ्तार

कैथल : पुलिस ने भगौड़े आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान गो¨बद निवासी शिवनगर कैथल के रूप में हुई। सिटी थाना पुलिस के एचसी कुलदीप ¨सह ने आरोपित को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। उन्होंने बताया कि उपरोक्त आरोपित मारपीट व धमकी देने के वर्ष 2017 के दौरान दर्ज मामले में निरंतर भूमिगत चलने के कारण 24 अप्रैल 2018 को पीओ करार दिया था। लाहण सहित आरोपित गिरफ्तार

कैथल : पुलिस ने 120 किलोग्राम लाहण सहित आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि राजकुमार निवासी सेगा अपने ठेका पर लिए हुए खेत के कोठा में नाजायज शराब तैयार करने के लिए लाहण तैयार कर रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपित को काबू कर तैयार किया हुआ लाहण बरामद कर केस दर्ज कर लिया है।

chat bot
आपका साथी