आर्य कन्या स्कूल के बच्चों ने शैक्षिणक भ्रमण के तहत किए अरूणाय शिव मंदिर में दर्शन

श्री नर नारायण सेवा समिति की तरफ से आर्य कन्या स्कूल के बचों के लिए एक धार्मिक व शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया। बचों को अरुणाय स्थित प्राचीन शिव मंदिर के दर्शन करवाए गए व फार्म हाउस में भी भ्रमण करवाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Nov 2019 07:45 AM (IST) Updated:Wed, 20 Nov 2019 07:45 AM (IST)
आर्य कन्या स्कूल के बच्चों ने शैक्षिणक भ्रमण के तहत किए अरूणाय शिव मंदिर में दर्शन
आर्य कन्या स्कूल के बच्चों ने शैक्षिणक भ्रमण के तहत किए अरूणाय शिव मंदिर में दर्शन

जागरण संवाददाता, कैथल : श्री नर नारायण सेवा समिति की तरफ से आर्य कन्या स्कूल के बच्चों के लिए एक धार्मिक व शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया। बच्चों को अरुणाय स्थित प्राचीन शिव मंदिर के दर्शन करवाए गए व फार्म हाउस में भी भ्रमण करवाया गया। अध्यापिका नीतू बंसल ने बताया कि बच्चों में शिक्षा के साथ साथ संस्कार होने भी बहुत जरूरी है। इसी उद्देश्य से इस भ्रमण का आयोजन संस्था ने किया। फार्म हाउस में बच्चों ने विभिन्न प्रकार की सब्जियों व पेड़ पौधों की जानकारी ली। बच्चों ने इस भ्रमण का पूरा आनंद लिया। संस्था के सदस्य अमित मित्तल ने बताया कि संस्था समय समय पर इस तरह के आयोजन करती रहती है। उन्होंने बताया कि संस्था की तरफ से सीनियर सिटीजन के लिए एक नि:शुल्क टिफिन सेवा शुरू की गई है। जो बुजुर्ग अपना खाना नही बना सकते, वे इस सेवा का लाभ उठा सकते है। इस भ्रमण में नीतू बंसल, पूजा, पुष्पा, अंजलि व सीमा उपस्थित थी।

chat bot
आपका साथी