सॉफ्टबाल में चौधरी ईश्वर ¨सह कन्या महाविद्यालय ने जीता रजत

चौधरी ईश्वर ¨सह कन्या महाविद्यालय पूंडरी की टीम ने साफ्ट बाल अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता में रजत पदक प्राप्त किया है। शारीरिक शिक्षा प्राध्यापिका प्रेमलता ने बताया कि आर्य कालेज पानीपत में 7 से 9 फरवरी तक आयोजित इस प्रतियोगिता में अपने-अपने जोन से जीतकर अंतिम लीग में चार टीमें आर्य कालेज पानीपत, चौधरी ई‌र्श्वर ¨सह कन्या महाविद्यालय पूंडरी, डीएवी कालेज यमुनानगर व खालसा कालेज यमुनानगर पहुंची।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Feb 2019 10:21 AM (IST) Updated:Sat, 16 Feb 2019 10:21 AM (IST)
सॉफ्टबाल में चौधरी ईश्वर ¨सह  कन्या महाविद्यालय ने जीता रजत
सॉफ्टबाल में चौधरी ईश्वर ¨सह कन्या महाविद्यालय ने जीता रजत

संवाद सहयोगी, पूंडरी:

चौधरी ईश्वर ¨सह कन्या महाविद्यालय पूंडरी की टीम ने साफ्ट बाल अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता में रजत पदक प्राप्त किया है। शारीरिक शिक्षा प्राध्यापिका प्रेमलता ने बताया कि आर्य कालेज पानीपत में 7 से 9 फरवरी तक आयोजित इस प्रतियोगिता में अपने-अपने जोन से जीतकर अंतिम लीग में चार टीमें आर्य कालेज पानीपत, चौधरी ई‌र्श्वर ¨सह कन्या महाविद्यालय पूंडरी, डीएवी कालेज यमुनानगर व खालसा कालेज यमुनानगर पहुंची। कड़े मुकाबले के बाद चारों टीमों में से आर्य कालेज पानीपत ने प्रथम, चौधरी ई‌र्श्वर ¨सह कन्या कालेज ने दूसरा व खालसा कालेज यमुनानगर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि पर कालेज की प्राचार्या डा. उषा तुरान ने शारीरिक शिक्षा प्राध्यापिका प्रेमलता, उर्मिल व टीम सदस्यों को बधाई दी। विजेता टीम में छात्रा प्रियंका, रीतू, सुजाता, कोमल, पायल, आरती, रविना, प्रियंका रानी, रूबी, काजल, प्रीति व काजल रानी ने भाग लिया।

chat bot
आपका साथी