निरीक्षण कर सुनी गोशला संचालकों की समस्याएं

भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड के केन्द्रीय सदस्य मोहन सिंह आहलुवालिया ने शनिवार को चीका में शिव शंकर नंदीशाला एवं श्री गोपाल गो सेवा सदन का निरीक्षण किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Nov 2019 09:45 AM (IST) Updated:Sun, 24 Nov 2019 09:45 AM (IST)
निरीक्षण कर सुनी गोशला संचालकों की समस्याएं
निरीक्षण कर सुनी गोशला संचालकों की समस्याएं

संवाद सहयोगी, गुहला-चीका :

भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड के केन्द्रीय सदस्य मोहन सिंह आहलुवालिया ने शनिवार को चीका में शिव शंकर नंदीशाला एवं श्री गोपाल गो सेवा सदन का निरीक्षण किया। इस दौरान आहलुवालिया ने कहा कि सभी लोग सेवा भाव व मनोभाव से गायों की सेवा करें। बोर्ड की तरफ से पंजीकृत गोशालाओं को आर्थिक सहायता दी जाती है। पंजीकरण से वंचित गोशालाओं को बोर्ड से पंजीकृत करवाए ताकि इन्हें बोर्ड की ओर से आर्थिक सहायता मिल सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश की लगभग 85 प्रतिशत गोशालाएं भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड में पंजीकृत हैं। भारतीय संस्कृति में गाय को माता के सम्मान माना गया है। उन्होंने गोशाला संचालकों की विभिन्न मांगों के संदर्भ में कहा कि वे गोशालाओं की जायज मांगों को सरकार के समक्ष रखेंगे तथा जिला प्रशासन के साथ मिलकर

डाक्टरों की तैनाती, दवाईयों की उपलब्धता एवं एंबुलेंस की तैनाती बारे बातचीत करेंगे तथा गायों के हित को मध्यनजर रखते हुए शीघ्र उचित फैसला

लेंगे। उन्होंने गोशालाओं के संचालकों की समस्याएं सुनी व उचित समाधान का आश्वासन दिया। इस मौके पर नायब तहसीलदार विरेंद्र कुमार, नगरपालिका सचिव सुशील कुमार, चेयरपर्सन प्रतिनिधि राजेश पिटू, नंदीशाला के प्रधान राजपाल राणा, प्रधान रमेश सिगला, अर्श जोसन, जेई खुशी राम, डॉ. कमल शर्मा, रति राम, पार्षद राजेश ठाकुर व कमल, विकास परमार, काला गु‌र्ज्जर, रविन्द्र विदलिश सहित संस्थाओं के सदस्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी