दहेज के लिए विवाहिताओं को प्रताड़ित करने पर केस दर्ज

दो अलग-अलग मामलों में विवाहिताओं को दहेज के लिए प्रताड़ित करने के मामले में आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में शहर की एक कालोनी निवासी महिला ने बताया कि पांच नवंबर 2015 को उसका विवाह हुआ था। विवाह के बाद से उसकी ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करने लगे। यहां तक की उसके साथ मारपीट भी की जाती थी। उसके पति ने उसके साथ अप्राकृतिक तरीके से संबंध बनाए। छेड़खानी का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत मिलने पर आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 06 Aug 2021 06:48 AM (IST) Updated:Fri, 06 Aug 2021 06:48 AM (IST)
दहेज के लिए विवाहिताओं को प्रताड़ित करने पर केस दर्ज
दहेज के लिए विवाहिताओं को प्रताड़ित करने पर केस दर्ज

जासं, कैथल : दो अलग-अलग मामलों में विवाहिताओं को दहेज के लिए प्रताड़ित करने के मामले में आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में शहर की एक कालोनी निवासी महिला ने बताया कि पांच नवंबर 2015 को उसका विवाह हुआ था। विवाह के बाद से उसकी ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करने लगे। यहां तक की उसके साथ मारपीट भी की जाती थी। उसके पति ने उसके साथ अप्राकृतिक तरीके से संबंध बनाए। छेड़खानी का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत मिलने पर आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

वहीं दूसरे मामले में पूंडरी पुलिस थाना के तहत आने वाले गांव निवासी विवाहिता ने आरोप लगाया कि वर्ष 2008 में उसका विवाह हुआ था। विवाह में कम दहेज लाने को लेकर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। यहां तक की मारपीट भी की जाती थी। उसके पति ने उसके साथ अप्राकृतिक तरीके से संबंध बनाए। प्रताड़ना से तंग आकर मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने पति, सास व ताऊ ससुर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

युवक से मारपीट करने पर आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज

जासं, कैथल : युवक से मारपीट के मामले में पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव खुशहाल माजरा निवासी रोहित ने बताया कि आरोपित मलकीत, सोनू, कुलदीप, जनकराज, अंकित, सुनील ने तीन अगस्त को उसका व उसके दोस्त का रास्ता रोककर लाठी व डंडों से हमला कर दिया। इसमें काफी चोट आई। आरोपितों ने जान से मारने की धमकी भी दी। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। जांच अधिकारी एसआइ महाबीर ने बताया कि पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

chat bot
आपका साथी