मारपीट के आरोपितों पर केस दर्ज

पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में मारपीट करने के आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में खेड़ी गुलामअली निवासी मोनिका ने बताया कि संदीप व रतिया ने नौ अक्टूबर को पुरानी रंजिश रखते हुए लाठी व डंडों से हमला कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 12 Oct 2021 06:00 AM (IST) Updated:Tue, 12 Oct 2021 06:00 AM (IST)
मारपीट के आरोपितों पर केस दर्ज
मारपीट के आरोपितों पर केस दर्ज

जासं, कैथल : पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में मारपीट करने के आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में खेड़ी गुलामअली निवासी मोनिका ने बताया कि संदीप व रतिया ने नौ अक्टूबर को पुरानी रंजिश रखते हुए लाठी व डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में उसे काफी चोट आई। शोर मचाने पर पड़ोसियों ने छुड़वाया। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। दूसरे मामले में पुलिस को दी शिकायत में टटियाना निवासी विक्रम ने बताया कि सात अक्टूबर को निर्मल, संजू, सैंटी सहित अन्य ने उसका रास्ता रोक कर लोहे की राड से हमला कर दिया। शोर मचाने पर लोगों ने बीच-बचाव कर उसे छुड़वाया। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। मामले के जांच अधिकारी एचसी लखविद्र ने बताया कि पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

दो मामलों में महिलाओं से छेड़छाड़ के आरोपितों पर केस दर्ज

जासं, कैथल : दो अलग-अलग मामलों में महिलाओं से छेड़छाड़ के आरोपितों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। पहले मामले में पुलिस को दी शिकायत में एक महिला ने आरोप लगाया कि नौ अक्टूबर को आरोपित ओमप्रकाश ने उसके साथ छेड़छाड़ की। इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। एसआइ धनपति ने बताया कि पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

दूसरे मामले में पुलिस को दी शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि नौ अक्टूबर को आरोपित रामफल, शमशेर व दर्शन ने उसके साथ छेड़छाड़ की। आरोपितों ने उसके पति पर भी हमला कर चोट मारी। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

chat bot
आपका साथी