मारपीट करने के आरोपितों पर केस दर्ज

पुलिस ने मारपीट के मामले में शिकायत मिलने पर आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव साकरा निवासी अजय ने बताया कि 24 सितंबर को ललित व बलजीत ने मारपीट करते हुए चोट मारी। शोर मचाने पर लोगों ने बीच-बचाव करते हुए उसे छुड़वाया। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Sep 2021 06:00 AM (IST) Updated:Tue, 28 Sep 2021 06:00 AM (IST)
मारपीट करने के आरोपितों पर केस दर्ज
मारपीट करने के आरोपितों पर केस दर्ज

जासं, कैथल : पुलिस ने मारपीट के मामले में शिकायत मिलने पर आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव साकरा निवासी अजय ने बताया कि 24 सितंबर को ललित व बलजीत ने मारपीट करते हुए चोट मारी। शोर मचाने पर लोगों ने बीच-बचाव करते हुए उसे छुड़वाया। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। जांच अधिकारी एसआइ राजकुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

दूसरे मामले में शक्ति नगर निवासी अनिल ने बताया कि 26 सितंबर को गांव जाखौली के पास आरोपित अनिल ने मुक्कों व डंडों से हमला कर दिया। इस घटना में उसे काफी चोट आई। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

युवक के अपहरण का आरोप, रात को वापस लौटा

जागरण संवाददाता, कैथल : अर्जुन नगर गली नंबर पांच निवासी एक युवक का अपहरण कर रंगदारी मांगने की शिकायत सिटी थाना पुलिस को मिली थी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था, लेकिन देर रात युवक वापस लौट आया। पुलिस को दी शिकायत में अर्जुन नगर निवासी रमेश ने आरोप लगाया था कि 24 सितंबर दोपहर के समय उसका भाई रवि घर से बाहर गया था, लेकिन वापस नहीं आया। किसी अज्ञात युवकों ने उसके भाई का अपहरण कर लिया। रवि को छोड़ने के लिए रंगदारी मांगी। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। जांच अधिकारी एसआइ शमशेर सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था, लेकिन युवक अपने आप ही वापस लौट आया है।

chat bot
आपका साथी