लॉकडाउन में पटियाला व हरिद्वार जाने वाली बस सेवा हुई बंद

लॉकडाउन में यात्रियों की संख्या कम होने के बाद डिपो ने शनिवार से पंजाब के पटियाला व हरिद्वार रूट बस सेवा को बंद कर दिया है। ऐसे में अब इन रूटों पर जाने वाले यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं इससे विभाग की आमदनी पर असर पड़ेगा। बता दें कि लॉकडाउन से पहले सात के करीब कैथल से पटियाला के लिए बसें चलती थी अब बसें बंद हो जाएगी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 May 2021 06:30 AM (IST) Updated:Sun, 09 May 2021 06:30 AM (IST)
लॉकडाउन में पटियाला व हरिद्वार  जाने वाली बस सेवा हुई बंद
लॉकडाउन में पटियाला व हरिद्वार जाने वाली बस सेवा हुई बंद

जागरण संवाददाता, कैथल: लॉकडाउन में यात्रियों की संख्या कम होने के बाद डिपो ने शनिवार से पंजाब के पटियाला व हरिद्वार रूट बस सेवा को बंद कर दिया है। ऐसे में अब इन रूटों पर जाने वाले यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं इससे विभाग की आमदनी पर असर पड़ेगा। बता दें कि लॉकडाउन से पहले सात के करीब कैथल से पटियाला के लिए बसें चलती थी, अब बसें बंद हो जाएगी। यात्रियों को भी अब कुछ दिन निजी वाहन में सफर करना पड़ेगा। इससे पहले दिल्ली रूट की 15 बसें भी बंद पड़ी है। लोकल रूट पर भी साढ़े छह बजे के बाद कोई बस सेवा नहीं है। शाम के समय यात्री बसों का इंतजार करते दिखाई देते हैं।

बॉक्स- आमदनी घटकर पहुंची चार लाख रुपये

बता दें कि कोरोना महामारी के चलते रोडवेज का गणित बिगड़ना शुरू हो गया है। जिसका असर अब आमदनी पर पड़ रहा है। आमदन 11 लाख से घटकर चार लाख रुपये पहुंच गई है। छह लाख रुपये प्रतिदिन नुकसान हो रहा है। पिछले वर्ष भी लॉकडाउन से डिपो को काफी नुकसान हो चुका है। कोरोना में 25 यात्रियों से ज्यादा बसों में बिठाया नहीं जा रहा है। वहीं कोरोना का लोगों के मन में भय बना हुआ है। अगर आने वाले दिनों में यही हालात बनी रही तो डिपो को काफी नुकसान हो सकता है। पंजाब रोडवेज के पटियाला की तरफ से भी बसें नहीं आ रही है। वो बसें पहले से ही बंद है। अब दोनों राज्यों के यात्रियों का आने जाने में परेशानी होगी।

वर्जन- लोकल रूटों पर बसों को भेजा जा रहा

पटियाला रूट पर यात्रियों की संख्या कम थी, खर्च ज्यादा व आमदनी कम हो रही थी। इसलिए रूट बस सेवा को बंद कर दिया गया है। वहीं लोकल रूटों पर यात्रियों के हिसाब से बसों को भेजा जा रहा है। जहां पर 20 से ज्यादा यात्री हो जाते हैं वहां पर बसें जा रही हैं। बसों को सैनिटाइज करवाया जा रहा है। मास्क के बिना बस में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है।

- अजय गर्ग, जीएम रोडवेज कैथल।

chat bot
आपका साथी