भाजपा पदाधिकारियों ने सब्जी मंडी में बांटे सैनिटाइजर

राज्यमंत्री कमलेश ढांडा प्रदेश महामंत्री वेदपाल व जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के सहयोग से भाजपा पूंडरी मंडल की टीम ने सब्जी मंडी पूंडरी में सैनिटाइजर बांटे।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 May 2021 06:03 AM (IST) Updated:Thu, 13 May 2021 06:03 AM (IST)
भाजपा पदाधिकारियों ने सब्जी मंडी में बांटे सैनिटाइजर
भाजपा पदाधिकारियों ने सब्जी मंडी में बांटे सैनिटाइजर

संवाद सहयोगी, पूंडरी:

राज्यमंत्री कमलेश ढांडा, प्रदेश महामंत्री वेदपाल व जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के सहयोग से भाजपा पूंडरी मंडल की टीम ने सब्जी मंडी पूंडरी में सैनिटाइजर बांटे। अध्यक्षता विनोद बंसल फतेहपुर ने की। लोगों को कोरोना महामारी से बचने के लिए दो गज की दूरी व मास्क लगाने के लिए भी प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सुरक्षा व सावधानी अपनाकर ही इस बीमारी से बचा जा सकता है। देश के सामने इस बीमारी को लेकर विकट स्थिति बनी हुई है। हम सभी को एक साथ मिलकर सरकार द्वारा जारी हिदायतों का पालन करके इस बीमारी को हराना है। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता इस बीमारी के प्रति लोगों को जागरूक करने में जुटा है, लेकिन हम सभी को भी अपनी जिम्मेवारी समझनी होगी। इस मौके पर हर्ष सेठी मीडिया प्रभारी, सत्यवान बिहान जिला महामंत्री, युवा मोर्चा से जोनी मैहला, राजीव राणा व सुरेश मटरवा खेड़ी मौजूद थे।

जागरूकता कार्यक्रम के तहत सब्जी मंडी में बांटे मास्क

जागरण संवाददाता, कैथल : कोरोना संक्रमण के बीच बुधवार सुबह के समय स्काउट मास्टर राकेश कुमार, राजकुमार और डीओसी विजय कुमार ने सब्जी मंडी में फड़ी वालों व अन्य लोगों को मास्क और सैनिटाइजर वितरित किए। डीओसी विजय कुमार ने कहा कि सब्जी मंडी में भीड़ ज्यादा रहती है। यहां लोग नियमों का पालन भी नहीं करते हैं। इसलिए इन्हें जागरूक करना काफी जरूरी है। उन्होंने बताया कि जागरूकता कार्यक्रम के तहत सब्जी मंडी में पहुंच लोगों को मास्क और सैनिटाइजर बांटे गए। इस दौरान जानकारी दी गई कि कोरोना से बचाव के लिए मास्क और दो गज दूरी नियम का पालन करना बेहद जरूरी है। कोरोना से बचाव के लिए समय-समय पर हाथों को सैनिटाइज करें।

chat bot
आपका साथी