भाजपा जिलाध्यक्ष के आश्वासन पर पार्षदों का धरना समाप्त

विकास कार्यों में भेदभाव और सिटी स्क्वेयर निर्माण में भ्रष्टाचार के मामले की जांच को लेकर पार्षदों ने धरना समाप्त कर दिया है। सोमवार को धरना स्थल पर भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर पहुंचे और पार्षदों को जांच का उचित आश्वासन दिया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Feb 2019 08:22 AM (IST) Updated:Tue, 19 Feb 2019 08:22 AM (IST)
भाजपा जिलाध्यक्ष के आश्वासन पर पार्षदों का धरना समाप्त
भाजपा जिलाध्यक्ष के आश्वासन पर पार्षदों का धरना समाप्त

जागरण संवाददाता, कैथल : विकास कार्यों में भेदभाव और सिटी स्क्वेयर निर्माण में भ्रष्टाचार के मामले की जांच को लेकर पार्षदों ने धरना समाप्त कर दिया है। सोमवार को धरना स्थल पर भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर पहुंचे और पार्षदों को जांच का उचित आश्वासन दिया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि इस मामले को लेकर जल्द ही मंत्री कविता जैन से मिला जाएगा। मंत्री को सारी जानकारी दी जाएगी और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पार्षदों की जो भी मांगें थी सभी को पूरा करने का आश्वासन दिया गया है। बता दें कि विकास कार्यों में भेदभाव और सिटी स्क्वेयर मामले को लेकर पार्षद धरना दे रहे थे। पार्षदों का आरोप था कि नप चेयरपर्सन उनके साथ भेदभाव कर रही हैं। भाजपा समर्थित पार्षदों के वार्ड में विकास कार्यो के टेंडर नहीं लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा सिटी स्क्वेयर मामले में नप अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है। इस मौके पर पूर्व नप चेयरमैन यशपाल प्रजापति, पार्षद राकेश सरदाना, पार्षद निशा गर्ग, पार्षद प्रवीन, धर्मबीर भोला, प्रवीन ¨सगला, वरुण मित्तल, संजय गर्ग मौजूद थे। बॉक्स

बयान नहीं हो पाए दर्ज

सिटी स्क्वेयर मामले की जांच कर रही जांच कमेटी सोमवार को नगर परिषद के अधिकारियों के बयान दर्ज नहीं कर पाई। अब बुधवार को नप अधिकारियों के बयान दर्ज किए जाएंगे। बयान दर्ज करने के बाद जांच कमेटी एडीसी को रिपोर्ट सौंप देगी, जिसके बाद फाइनल रिपोर्ट डीसी को दे दी जाएगी। अगर जांच में कोई भी नप अधिकारी दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जा सकती है। वहीं प्रशासनिक अधिकारियों ने 11 जनवरी को हुई हाउस की मी¨टग में पास किए गए कुछ प्वाइंट को कैंसल कर दिया है। पार्षदों ने नप से इसकी रिपोर्ट मांग रखी है। अगर रिपोर्ट से पार्षद संतुष्ट नहीं हुए तो वे हाईकोर्ट में जाएंगे।

पूर्व नगर परिषद चेयरमैन यशपाल प्रजापति ने बताया कि जिलाध्यक्ष के आश्वासन पर धरना समाप्त कर दिया गया है। जिलाध्यक्ष ने मामले को मंत्री कविता जैन तक पहुंचाने की बात कही है और दोषी नप अधिकारियों पर कार्रवाई कराने का आश्वासन भी दिया है। वे हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारियों की मांगों का समर्थन करते हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर ने बताया कि पार्षदों को समझाने के लिए वे धरना स्थल पर गए थे। पार्षदों से कहा गया है कि वे भ्रष्टाचार का पू्रफ लाकर दें। उसके बाद तुरंत ही दोषी अधिकारियों पर केस दर्ज करवा दिया जाएगा। इसके अलावा जो अन्य मांगें थी उनको लेकर लेकर ही मंत्री कविता जैन से मुलाकात की जाएगी।

chat bot
आपका साथी