वार्डो में खराब लाइटों को करवाया जा रहा ठीक, दस कर्मचारियों को सौंपी जिम्मेदारी

शहर के वार्डो में खराब स्ट्रीट लाइटों की समस्या बनी हुई थी। इस समस्या को लेकर दैनिक जागरण की तरफ से अभियान चलाया हुआ था। लगातार पांच दिनों तक वार्डो और बाजार में खराब लाइटों की समस्या प्रकाशित की गई थी।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Sep 2021 07:49 AM (IST) Updated:Tue, 28 Sep 2021 07:49 AM (IST)
वार्डो में खराब लाइटों को करवाया जा रहा ठीक, दस कर्मचारियों को सौंपी जिम्मेदारी
वार्डो में खराब लाइटों को करवाया जा रहा ठीक, दस कर्मचारियों को सौंपी जिम्मेदारी

जागरण संवाददाता, कैथल : शहर के वार्डो में खराब स्ट्रीट लाइटों की समस्या बनी हुई थी। इस समस्या को लेकर दैनिक जागरण की तरफ से अभियान चलाया हुआ था। लगातार पांच दिनों तक वार्डो और बाजार में खराब लाइटों की समस्या प्रकाशित की गई थी। किस एरिया और किस वार्ड में खराब लाइटों की समस्या ज्यादा है उसे प्रमुखता से प्रकाशित किया गया। खबर प्रकाशित होने के बाद नगर परिषद की तरफ से दो दिनों से खराब लाइटों को ठीक करने का अभियान चलाया हुआ है। इसके लिए दस कर्मचारियों की टीम बनाई गई है। दो दिन में करीब 100 खराब लाइटों को ठीक किया जा चुका है। शनिवार और रविवार छुट्टी के दिन भी टीम ने लाइटों का ठीक किया है। बता दें कि शहर के वार्डो में दस हजार 200 लाइटें लगी हुई हैं। इनमें से करीब दो हजार लाइटें खराब पड़ी हैं। अब नप एक सप्ताह तक अभियान चलाकर लाइटों को ठीक करेगी। करीब दस साल पहले वार्डो में नई लाइटें लगी थी। उसके बाद से लाइटों की रिपेयर तो की जाती है, लेकिन नई लाइटें नहीं लगाई जा रही है। दो साल पहले नई लाइटें लगाने का टेंडर लगाया गया था, लेकिन वह भी रद हो गया था।

जिस एरिया में समस्या ज्यादा वहां पहुंच रही टीम

शहर के जिन वार्डो में समस्या ज्यादा है टीम को पहले वहां भेजा जा रहा है। कई महीनों से खराब पड़ी लाइटों की रिपेयर की जा रही है। शक्ति नगर, हरी नगर, जनकपुरी कालोनी, प्योदा रोड, कुतुबपुर रोड पर समस्या बनी हुई थी। अब वहां लाइटों को ठीक किया जा चुका है। हालांकि फिलहाल लाइटों की रिपेयर की जा रही है नई लाइटें नहीं लगाई जा रही हैं।

बाजारों में बनी हुई थी मुख्य समस्या

शहर के मेन बाजार, लाल पौ, शास्त्री मार्केट, तलाई बाजार सहित कई जगहों पर खराब लाइटों की समस्या बनी हुई थी। अब बाजारों की लाइटें ठीक करवाई जा रही हैं। लाइटें ठीक होने से दुकानदारों को फायदा होगा। दुकानों में होने वाली चोरी की घटनाओं पर भी अंकुश लगेगा। कुछ दुकानदारों ने तो अपने स्तर पर लाइटें लगाई हुई थी। शिकायत के बाद भी लाइटों की रिपेयर नहीं की जाती थी।

हाईमास्ट टावर होगा ठीक

नगर परिषद की तरफ से मेन बाजार में सीआइए वन के सामने एक हाईमास्ट लाइट टावर लगाया हुआ है। कई महीनों से टावर की लाइटें खराब हैं। दैनिक जागरण इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। अब नप की टीम की तरफ से हाईमास्ट की सभी लाइटों को ठीक किया जाएगा। यह ठीक होने से आस-पास के एरिया में उजाला हो जाएगा।

वार्ड और बाजार में खराब लाइटों को ठीक करने के लिए अभियान शुरू कर दिया गया है। इसके लिए दस कर्मचारियों की जिम्मेदारी लगाई गई है। शनिवार और रविवार छुट्टी के दिन भी लाइटों को ठीक करने का काम किया गया। करीब 100 लाइटों को ठीक किया जा चुका है।

सोमबीर, जेई, लाइट शाखा इंचार्ज, नगर परिषद।

chat bot
आपका साथी